The Lallantop

जब बीच मैदान पर विराट कोहली हरभजन सिंह की नकल करने लगे

इंदौर T20I में हुई मज़ेदार घटना.

Advertisement
post-main-image
Harbhajan Singh Bowling Action की नकल करते Virat Kohli
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली. मैदान पर अपनी बैटिंग और मस्ती के लिए जाने जाते हैं. वैसे तो कोहली बहुत अग्रेसिव रहते हैं लेकिन मूड सही होने पर वह काफी मस्ती करते हैं. इंदौर के होलकर स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ हुए दूसरे T20I मैच से पहले ट्रेनिंग के दौरान कोहली ने ऐसी ही मस्ती की. कोहली ने ट्रेनिंग से पहले ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के एक्शन की शानदार नकल की. कोहली की इस नकल को हरभजन ने भी देखा और उन्हें यह काफी पसंद आई. साल 2016 में आखिरी बार भारत के लिए खेले हरभजन ने कोहली से दोबारा यह करने को कहा.

# हरभजन ने की तारीफ

हरभजन के साथ कॉमेंट्री टीम में शामिल इरफान पठान ने भी इसका मज़ा लिया. कोहली ने जब हरभजन की नकल की तो इंदौर के क्राउड ने उनकी जमकर तारीफ की. क्राउड के शोर के बीच टीम इंडिया के पूर्व सदस्यों ने विराट की इस हरकत पर जमकर ठहाके लगाए. हरभजन के एक्शन की नकल करने के बाद कोहली ने जाकर उन्हें गले भी लगाया. बाद मे कॉमेंट्री करते हुए हरभजन ने पुराने दिनों को याद किया. भज्जी के नाम से मशहूर इस ऑफ-स्पिनर ने कहा कि कोहली ना सिर्फ साथी क्रिकेटर्स बल्कि अन्य सेलिब्रिटीज की भी बहुत अच्छी नकल करते हैं. भारत ने इस मैच को बेहद आसानी से जीता. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर्स में नौ विकेट खोकर 142 रन बनाए. श्रीलंका के लिए कुसल परेरा ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए. भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन जबकि नवदीप सैनी और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए. जवाब में खेलने उतरे भारत ने बेहद आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. चोट से वापसी कर रहे शिखर धवन और KL राहुल ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 71 रन जोड़ डाले. भारत ने 17.3 ओवर्स में सिर्फ तीन विकेट खोकर 144 रन बना लिए. भारत के लिए राहुल ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए जबकि धवन, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने 32, 34 और 30 रनों की पारियां खेलीं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement