Anubhav Sinha वो फिल्ममेकर हैं जो सिनेमा से जुड़े मसलों पर हमेशा से मुखर रहे हैं. फिर चाहे वो Shahrukh Khan और Salman Khan को कॉल आउट करना ही क्यों न हो. अनुभव सिन्हा ने हमेशा अपनी बात खम ठोक कर कही है. एक दौर में सोशल मीडिया पर वो आए दिन कुछ न कुछ लिखते थे. स्टार्स को आड़े हाथ लेने से भी नहीं कतराते थे. शाहरुख जिनके साथ उन्होंने Ra-One बनाई. और सलमान जिन्हें वो हिंदुस्तान का सबसे ख़ूबसूरत आदमी मानते हैं, उनके लिए भी अनुभव ने तल्ख पोस्ट लिखी थी. कहा था कि सलमान और शाहरुख देश से जुड़े मुद्दों पर ख़ामोश रहते हैं. हालांकि वक्त से साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखना कम कर दिया.
"सलमान-शाहरुख देश से जुड़े मुद्दों पर नहीं बोलते, मैंने उन्हें कॉल आउट किया, बेशर्मी की हद..."
अनुभव सिन्हा ने कहा- "मैं क्रोध में था. इसलिए जो कहना था, कहा."


हाल ही में अनुभव ने ज़ूम को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की. उन्होंने कहा,
“दुस्साहस और बेशर्मी की कोई हद नहीं होती. मैं इन तीनों स्टार्स को पर्सनली जानता हूं. इसलिए इनके लिए कुछ भी बोलने में मुझे कोई झिझक नहीं थी. और न्यायसंगत दुस्साहस जैसी कोई चीज़ होती ही नहीं है. 2019 में जब सिटीज़न अमेंडमेंट एक्ट आया था, तब मैं क्रोध में था. इसलिए जो कहना था, कहा.”
इस इंटरव्यू में अनुभव सिन्हा ने बताया कि वक्त के साथ उन्होंने सेशल मीडिया पोस्ट लिखनी बंद कर दीं. कारण बताते हुए अनुभव ने कहा,
“एक वक्त ऐसा आया, जब ट्विटर पर लिखना ऐसा लगने लगा था जैसे आप किसी इंसान से नहीं, कम्प्यूटर से संवाद कर रहे हैं. वहां लिखना निरर्थक सा लगने लगा था. और अब मैं पहले से ज़्यादा ज्यादा शांत इंसान हो गया हूं. जब तक मुझे किसी बहस के नतीजे का अंदाज़ा नहीं लगता, मैं उसमें नहीं पड़ता. ऊर्जा बर्बाद करने का कोई फ़ायदा नहीं है.”
अनुभव सिन्हा ने ये भी स्वीकार किया कि उनके बेधड़क और मुंहफट स्वभाव ने उन्हें इसके परिणामों पर विचार करने के लिए भी प्रेरित किया. इस बारे में अनुभव ने कहा,
“कई लोगों ने मुझे सुझाव दिया. और ख़ुद मुझे भी लगा कि मेरी इस बेबाकी दिलेरी की वजह से मैं अपनी ऑडियंस खो दूंगा. X एक बड़ा मार्केटिंग टूल बन गया है. मैं आज भी वही व्यक्ति हूं, लेकिन उम्र के साथ मैं शांत हो गया हूं. अब मैं बहस में नहीं पड़ता.”
साल 2019 में आई अपनी फिल्म ‘आर्टिकल 15’ के रिलीज़ के आसपास अनुभव ने नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 (CAA) पर कई ट्वीट किए. उन्होंने इस मुद्दे पर सलमान, शाहरुख और आमिर की चुप्पी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा था,
“ये तीनों स्टार्स और इनके फैन्स अलग ही लेवल पर हैं. इनका एक शब्द भी करोड़ों लोगों को प्रभावित कर सकता है. इसलिए मैं समझता हूं कि ये लोग देश से जुड़े मसलों पर खुलकर बोलने में असमर्थ क्यों होंगे. मुझे इनसे कोई नाराज़गी नहीं है. मैं ये भी नहीं कह रहा हूं कि उन्हें मुझसे सहमत होना चाहिए. उनकी राय हमारी राय से बिल्कुल विपरीत भी हो सकती है.”
बहरहाल, अनुभव सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो ‘दस’, ‘रा.वन’, ‘थप्पड़’, ‘आर्टिकल 15’, ‘मुल्क’, ‘अनेक’ और हाल ही में आई ‘अस्सी’ भी उनकी बनाई फिल्मों में शामिल हैं. इसके अलावा वो ‘IC 814: द कंधार’ जैसा चर्चित वेब शो भी बना चुके हैं. उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा था कि शाहरुख खान की डेट्स मिल जाएं, तो वो ‘रा.वन’ का सीक्वल भी बनाना चाहते हैं.
वीडियो: Sikandar के बाद Salman Khan के स्टारडम पर उठे सवाल, डायरेक्टर ने दिया करारा जवाब













.webp?width=275)



.webp?width=120)




