विमेंस एशिया कप में 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच मुकाबला हुआ. इसमें पाकिस्तान की महिला टीम को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. यह भारत के आगे T20I में पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार है. इस शर्मनाक हार के बाद, पाकिस्तान के हेड कोच वहाब रियाज भी अपनी बेइज्जती कराने में पीछे नहीं रहे. उन्होंने 55 रनों पर ढेर होने वाली पाकिस्तान की विमेंस टीम को टूर्नामेंट की बेस्ट टीम बताया.
भारत के आगे 55 रनों पर हुई ढेर, पाकिस्तानी हेड कोच फिर भी टीम को बता रहे बेस्ट!
विमेंस एशिया कप में 5 सितंबर को India और Pakistan के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 55 रनों पर ढेर कर दिया. भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. इतनी करारी हार के बाद भी पाकिस्तान के हेड कोच वहाब रियाज (Wahab Riaz) ने अपनी टीम को टूर्नामेंट की बेस्ट टीम बताया.

पाकिस्तान टीम के हेड कोच वहाब रियाज ने मैच के बाद हैरान करने वाला बयान दिया. उन्होंने भारत से मिली करारी हार के बाद भी पाकिस्तान को विमेंस एशिया कप जीतने का दावेदार बताया. उन्होंने कहा कि कंडीशन्स पाकिस्तान के फेवर में हैं. उनकी प्लेयर भारत के खिलाफ खराब प्रदर्शन को जल्द ही पीछे छोड़ सकती हैं.
वहाब रियाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा,
55 रनों पर ऑलआउट हो गई थी टीममुझे अभी भी भरोसा है कि पाकिस्तान टूर्नामेंट की बेस्ट टीम है. वो ट्रॉफी जीत सकती है. क्योंकि, यहां की कंडीशन्स हमारे मुताबिक हैं.
भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की टीम पूरे ओवर्स भी नहीं खेल पाई. टीम की बैटर्स इंडियन बॉलर्स की काट ढूंढने में नाकाम रहीं. पाकिस्तान की पूरी टीम 18.1 ओवर्स में 55 रनों पर ढेर हो गई. यह पाकिस्तान की महिला टीम का T20 इंटरनेशनल में सबसे कम स्कोर है. टीम इंडिया ने 56 रनों का टारगेट 68 बॉल्स बाकी रहते हासिल कर लिया.
पाकिस्तान की इस करारी हार पर वहाब रियाज ने आगे कहा,
सिर्फ दो प्लेयर डबल डिजिट में पहुंचींहम वापस जाकर भारत के खिलाफ हुई गलतियों पर डिस्कस करेंगे. हम कोशिश करेंगे कि वो गलतियां दोबारा न हों.
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की बैटर्स ने स्ट्रगल किया. टीम इंडिया की बॉलर्स ने बेहतरीन बॉलिंग करके उन्हें लय नहीं पकड़ने दी. मैच में पाकिस्तान की सिर्फ दो बैटर डबल डिजिट में पहुंच पाईं. शवाल जुल्फिकार ने 14 और मुनीबा अली ने 12 रन बनाए. इन दोनों बैटर्स के अलावा बाकी कोई भी प्लेयर दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकीं.
मैच में भारत की स्पिनर्स ने पाकिस्तान की बैटर्स को खूब परेशान किया. टीम इंडिया की स्पिन बॉलिंग लाइन अप ने अपोनेंट बैटर्स को स्ट्रोक खेलने के लिए रूम नहीं दिया. उनकी कसी हुई गेंदबाजी के आगे पाकिस्तानी बैटर्स की एक न चली.
भारत की तरफ से श्री चरणी और प्रेमा रावत सबसे सक्सेफुल बॉलर रहीं. श्री चरणी ने 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि, प्रेमा रावत ने इतनी ही ओवर्स में 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए. दो विकेट दीप्ति शर्मा को भी मिले. दीप्ति ने 3.1 ओवर्स में सिर्फ 5 रन कंसीड किए.
ये भी पढ़ेें: शेफाली वर्मा ने विमेंस T20I में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाले
पाकिस्तान के लिए ‘करो या मरो’ की स्थितिभारत से हारने के बाद, एशिया कप में पाकिस्तान की विमेंस टीम 'करो या मरो' की स्थिति में पहुंच गई है. पाकिस्तान को ग्रुप में A में अपना लास्ट मैच हांगकांग से खेलना है. यह मैच उसके लिए करो या मरो वाला है. अगर पाकिस्तान के हाथ से यह मैच निकल गया, तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा. फिलहाल पाकिस्तान की टीम 2 पॉइंट्स के साथ थाईलैंड की बराबरी पर है.
विमेंस एशिया कप में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय है. उसने ग्रुप A में अपने तीनों मैच जीते हैं. हरमनप्रीत कौर की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले









