# CAA और NRC का विरोध
मैच के दौरान स्टैंड्स के एक तरफ बहुत सारे लोग सफेद टी-शर्ट्स में बैठे थे. उनकी टी-शर्ट पर लिखा था- NO CAA, NO NRC. मयंक लखनवी नाम के यूजर ने इन लोगों की तस्वीरों को ट्वियर पर शेयर किया. मयंक ने एक और यूजर फहद को टैग कर लिखा,'मुंबई में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान फहद और बाकी प्रदर्शनकर्ता सांकेतिक तौर पर CAA और NRC के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं. शहर शहर शाहीनबाग़'
# पूरे देश में प्रदर्शन
इस एक्ट के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुआ प्रदर्शन हिंसक भी हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने कैंपस में घुसकर बच्चों को खूब पीटा था. लाइब्रेरी में आंसू गैस के गोले भी चले थे. जाधवपुर यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, लखनऊ के नदवा कॉलेज जैसे तमाम कॉलेज के छात्रों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया. इसके अलावा गुवाहाटी, मंगलुरु, लखनऊ, मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर जैसी जगहों पर भी इसके खिलाफ जमकर प्रदर्शन हुए हैं. गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ भारत के T20 मैच के दौरान भी नारेबाजी हुई थी. वहां लोगों ने राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को देखने के बाद - गो बैक के नारे लगाए थे.गुवाहाटी में मैच देखने आए दर्शकों ने लगाए वंदे मातरम के नारे, किया CAA का विरोध























