The Lallantop

क्या शुभमन गिल कर पाएंगे सौरव गांगुली वाला कमाल?

लीड्स के मैदान पर भारत ने सबसे पहले साल 1952 में टेस्ट मैच खेला था. तब से अब तक इस मैदान भारत और इंग्लैंड के बीच सात टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
भारत और इंग्लैंड के बीच 2021 में खेला गया था पिछला टेस्ट मैच. (Photo-PTI)

भारतीय टीम 20 जून से शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में टेस्ट क्रिकेट में एक नए सफर की शुरुआत करेगी. सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले के लीड्स मैदान पर खेला जाएगा. टीम इंडिया पिछले कुछ दिनों से यहीं अभ्यास कर रही है और उप-कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का मानना है कि टीम चुनौती के लिए तैयार है. लीड्स के मैदान पर टीम इंडिया की यादें बहुत ज्यादा सुखद नहीं है और अब टीम इस स्थिति को बदलना चाहेगी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक सात टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. सबसे पहले भारत ने साल 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में टेस्ट मुकाबला खेला था. इसके बाद छह और मैच खेले. भारत को सात में से केवल दो ही बार इस मैदान पर जीत मिली है. चार मुकाबलों में उसे हार मिली वहीं एक मैच ड्रॉ रहा.

कपिल देव ने दिलाई पहली जीत

भारत को 1959 में खेले गए मुकाबले में पारी और 173 रन से करारी हार मिली थी. 1967 में भारत को यहां छह विकेट से हार मिली. 1979 में मैच ड्रॉ रहा. 1986 में कपिल देव की कप्तानी में भारत को पहली बार यहां जीत का स्वाद चखने को मिला. उन्होंने 279 रन से मुकाबला अपने नाम किया था.

Advertisement
2002 में मिली थी पिछली जीत

साल 2002 में सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने यहां पारी और 46 रन से जीत हासिल की थी. इस मैच में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने शतकीय पारी खेली थीं. वहीं अनिल कुंबले ने सात विकेट लिए थे. इसके बाद से भारत अब तक इस मैदान पर कोई मैच नहीं जीता है.

2021 में खेला था पिछला टेस्ट

भारतीय टीम पिछली बार साल 2021 में इस मैदान पर उतरी थी. विराट कोहली की कप्तानी में इस मैदान पर उसे पारी और 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था. पहली पारी में भारत केवल 78 रन के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गया था. अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा को छोड़कर कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका था. दूसरी पारी में जो रूट के शतक के दम पर इंग्लैंड ने 432 रन बना दिए. जवाब में भारतीय टीम केवल 278 रन ही बना सकी. 

तारीखभारत का परिणाममर्जिन
5-9 जून, 1952हार7 विकेट
2-4 जुलाई, 1959हारपारी और 173 रन
8-13 जून, 1967हार6 विकेट
16-21 अगस्त, 1979ड्रॉड्रॉ
 19-23 जून, 1986जीत279 रन
 22-26 अगस्त, 2002जीतपारी और 46 रन
 25-28 अगस्त, 2021हारपारी और 76 रन

शुभमन गिल और यंग ब्रिगेड के पास अब मौका है कि वो 23 साल का इंतजार का खत्म करें. लीड्स में जीत उन्हें सीरीज में भी सही मोमेंटम देगी जो कि ट्रांजिशन से गुजर रही भारतीय टीम के लिए काफी अहम है. 

Advertisement

वीडियो: 'बड़े क्रिकेटर ने सन्यास लेने को कहा', करूण ने कमबैक के बाद किया खुलासा

Advertisement