The Lallantop

IPL नीलामी के चक्कर में साउथ अफ़्रीका के ये दो विकेट मिस हो गए हों तो यहां देखो

इंडिया ने एक अच्छी पार्टनरशिप को तोड़ा है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आईपीएल 2018. नीलामी चल रही थी. सुबह से. दोपहर में इंडिया और साउथ अफ़्रीका का टेस्ट मैच शुरू हुआ. टेस्ट मैच का चौथा दिन. साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 241 रन का टार्गेट मिला है. तीसरे दिन उन्होंने एक विकेट जल्दी ही खो दिया था. इसके बाद हाशिम आमला और डीन एल्गार ने इनिंग्स को संभाला और साउथ अफ़्रीका को जीत के ट्रैक पर ला दिया. हाशिम आमला ने हाफ़ सेंचुरी मारी. एल्गार ने भी. दोनों ने मिलकर 119 रनों की पार्टनरशिप की. आमला जोहान्सबर्ग की उल्टी-सीढ़ी बाउंस को बड़े ही प्यार से झेल रहे थे. झेल भी रहे थे और साथ ही रन बनाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे थे. टीम इंडिया के बॉलर्स ने शुरुआत टाइट बॉलिंग से की. उनकी मदद पिच की बाउंस कर रही थी लेकिन बस किस्मत उनका साथ नहीं दे रही थी. गेंदें हवा में उछल रही थीं लेकिन जहां फील्डर थे, वहां नहीं. आमला और एल्गार के लिए रन बनाना उतना भी आसान नहीं था. लेकिन वो कैसे भी डटे हुए थे. इंडिया को इसके लिए रहाने और भुवनेश्वर के बनाए रनों के लिए उन्हें थैंक यू कहना चाहिये. उन रनों ने बहुत मदद की. उन्ही की बदौलत सेंचुरी पार्टनरशिप के बावजूद बचे हुए 100 रन मुंह बाए खड़े थे. फिर एक अच्छी बॉल आई. इशांत शर्मा को अटैक अपर वापस लाया गया. आमला ने गेंद को फ्लिक किया. इस वक़्त क्रिकेट की दुनिया में इस शॉट को सबसे खूबसूरती से खेलने वाले बल्लेबाज हैं. लेकिन इस मौके पर उनका कैच पंड्या ने लिए जो अपने राइट साइड में कूदकर गेंद तक पहुंचे थे. मुस्तैद पंड्या ने आमला को बाहर का रास्ता दिखाया. इस पार्टनरशिप को तोडना बहुत ज़रूरी था और ईशांत शर्मा ने दिन का पहला विकेट लिया. इसके 19 गेंदों बाद यानी 20वीं गेंद पर बुमराह ने बैक ऑफ़ द लेंथ डिलीवरी फेंकी जिसे कुछ ज़्यादा ही  उछाल मिल गया और गेंद डिविलियर्स के बल्ले के कंधे पर जाकर लगी जहां से वो सीधे गली पर खड़े फील्डर के हाथों में समा गई. इंडिया को 20 मिनट में 2 सफलताएं मिल गई थी. कोहली बेहद खुश थे और हवा में मीलों कूद रहे थे. हांलाकि एल्गार अभी भी मौजूद थे लेकिन इंडिया ने अभी अभी दो बड़े प्लेयर्स यानी डिविलियर्स और आमला के खाते बंद किये थे.

 ये भी पढ़ें:

IPL नीलामी लाइव : कौन सा खिलाड़ी कितने में बिका? प्रीति जिंटा आज मूड में हैं, पूरा IPL खरीद डालेंगी! KKR को अपने लिए बोली लगाने से खुद गंभीर ने ही मना किया था!

Advertisement
Advertisement