The Lallantop

प्लेयर ऑफ द सीरीज़ ईशान किशन किस बात से दुखी, वर्ल्ड कप को लेकर क्या कहा?

ईशान किशन ने शुभमन के लिए क्या कहा, तीन फिफ्टी मारके भी क्या कमी बता गए?

Advertisement
post-main-image
ईशान किशन का कमाल (PTI)

भारत ने आखिरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 200 रन से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज़ पर 2-1 से कब्जा कर लिया. ये भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 13वीं सीरीज़ जीत है. भारत के लिए ईशान किशन ने तीनों मैच में हाफ सेंचुरी लगाई. उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ चुना गया. इसके साथ ही ईशान ने वर्ल्ड कप 2023 में बैटिंग पोजिशन के लिए भी अपना दावा ठोक दिया.

हालांकि ईशान के मुताबिक वो अभी इसके बारे में नहीं सोच रहे हैं. किशन ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि मैंने वेस्टइंडीज में कुछ टूर्नामेंट खेले हैं और मुझे पता है कि यहां के विकेट कैसे हैं. मैं वास्तव में अगले टी20 विश्व कप के बारे में नहीं सोच रहा हूं. मैं आगे आने वाले टूर्नामेंट्स के बारे में नहीं सोच रहा हूं. आप जानते हैं कि एक टूर्नामेंट आपके जीवन को कैसे बदल सकता है.

ईशान ने आगे अपने प्रदर्शन को लेकर कहा कि मैंने जो फिनिशिंग दी, उससे मैं इतना खुश नहीं हूं. सेट होने के बाद मुझे बड़ा स्कोर बनाना था. सीनियर्स ने भी मुझसे यही कहा था कि मुझे क्रीज पर रुकना चाहिए था और बड़ा स्कोर बनाना चाहिए था. मैं अगली बार यही कोशिश करूंगा. मैं सेट हो जाऊंगा और बड़ा स्कोर बनाऊंगा. आपका इस लेवल पर सेट होना काफी महत्वपूर्ण है. आपके लिए पिछले गेम को भूलना और 0 से शुरू करना काफी जरूरी है. मैं एक समय में एक गेंद खेलने के बारे में सोच रहा था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

किशन ने शुभमन गिल के बारे में बताया कि वो एक जबरदस्त खिलाड़ी हैं, मैंने देखा है कि वो गेंद को कैसे मिडिल करते हैं. उनके बल्ले से गेंद को बाहर निकलते हुए देखकर मुझे काफी कॉन्फिडेंस मिलता है. इस स्तर पर जीतना हमेशा महत्वपूर्ण होता है, इन खेलों से सीखना महत्वपूर्ण होता है. 

ईशान किशन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने इस सीरीज़ के दौरान 3 मैच में कुल 184 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 61.33 और स्ट्राइक रेट 111.52 का रहा. पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने 21 चौके और 5 छक्के जड़े. उनके वनडे करियर की बात करें तो किशन ने 17 वनडे में 46.27 की औसत से कुल 694 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 107.43 का रहा है. इन आंकड़ों को देखकर किशन वर्ल्ड कप टीम के दावेदार नजर आ रहे हैं. अब देखना होगा कि उन्हें मौका मिलता है या नहीं.

Advertisement

वीडियो: ऑस्ट्रेलिया में समंदर किनारे मिले मलबे का भारत और ISRO से ये कनेक्शन है!

Advertisement
Advertisement