The Lallantop

तिलक वर्मा 49 पर थे, क्या सच में पंड्या ने फिफ्टी नहीं होने दी? भड़के लोग बोले- धोनी से सीखो!

फैंस पंड्या को गेल और कोहली का कौन सा किस्सा याद दिलाने लगे?

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या की गलती पर भड़के फैन्स (AP)

दो मैच हारने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज़ को तीसरे T20I में आखिर 7 विकेट से हरा दिया. पांच मैच की सीरीज़ में इंडियन टीम की ये पहली जीत है. हार जाते तो सीरीज गई थी. खैर, 160 रन के टारगेट को इंडियन टीम ने 13 गेंद रहते ही हासिल कर लिया. मैच में सबसे ज्यादा चर्चा सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की बल्लेबाजी की रही. खासतौर पर तिलक वर्मा ने अपना बेहतरीन फॉर्म बरकरार रखते हुए एक बार फिर शानदार पारी खेली. हालांकि वो अपनी हाफ सेंचुरी पूरी नहीं कर पाए. और इसके लिए फैन्स कैप्टन हार्दिक पंड्या को जिम्मेदार बता रहे हैं. नाराज हो गए. अब हार्दिक से नाराजगी क्यों? ये जान लीजिए.

दरअसल इंडियन टीम को जब मैच जीतने के लिए 2 रन की जरूरत थी. उस समय हार्दिक पंड्या स्ट्राइक पर थे. वहीं तिलक वर्मा 49 रन बनाकर नॉन-स्ट्राइक पर थे. फैंस के मुताबिक ऐसे में हार्दिक पंड्या सिंगल लेकर तिलक वर्मा को फिफ्टी पूरा करने का मौका दे सकते थे. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और रोवमैन पॉवेल की गेंद पर छक्का जड़ मैच को फिनिश कर दिया. बस ये देखते ही फैन्स का गुस्सा फूट गया और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की.

एक यूजर ने लिखा, 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘तिलक वर्मा को 50 रन बनाने के लिए एक रन की जरूरत है और हार्दिक पंड्या ने छक्का लगाकर मैच जिता दिया. जाहिर तौर पर वो मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों से खुश नहीं है.’

एक और यूजर ने लिखा,

Advertisement

‘RCB को एक बार मैच जीतने के लिए 2 या 3 रनों की जरूरत थी. इस दौरान गेल 98 रन पर थे और स्ट्राइक विराट कोहली के पास थी. लेकिन विराट ने आखिरी गेंद रोक दी ताकि गेल अपना शतक बना सकें. हार्दिक पंड्या को विराट कोहली से सीखना चाहिए.’

एक और यूजर ने लिखा,

‘हार्दिक पंड्या अब तक के सबसे सेल्फिश क्रिकेटर हैं. एक रन देकर वो तिलक को अपना अर्धशतक पूरा करने दे सकते थे. लेकिन नहीं, वो फिनिशर बनने का दिखावा करना चाहते थे.’

Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा,

‘हार्दिक पंड्या जैसा स्वार्थी खिलाड़ी कभी नहीं देखा. तिलक 49 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और हार्दिक ने छक्के के साथ मैच समाप्त किया. क्या एक लीडर को ऐसा होना चाहिए?’

एक और यूजर ने लिखा,

‘यही दिखाता है कि हार्दिक पंड्या सिर्फ एक कप्तान और महेंद्र सिंह धोनी एक महान कप्तान क्यों हैं.’

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. ओपनर्स ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. कायल मेयर्स और ब्रैंडन किंग ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े. लेकिन यहां से टीम लगातार अंतराल पर विकेट खोती रही और टीम का स्कोर एक वक्त पर 5 विकेट खोकर 123 रन हो गया. लेकिन आखिरी के तीन ओवर्स में कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंद पर 40 रन की धुआंधार पारी खेल टीम के स्कोर को 159 रन तक पहुंचा दिया. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.

जवाब में भारत की शुरुआत भी बेहद खराब रही. ईशान किशन की जगह टीम में आए यशस्वी जयसवाल एक और शुभमन गिल छह रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन यहां से सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर वेस्टइंडीज के बोलर्स की खूब कुटाई की. वनडे में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे सूर्या यहां बेहतरीन टच में दिखे. उन्होंने महज़ 44 गेंद पर 83 रन कूट दिए. जिसमें 10 चौके और चार छक्के शामिल रहे. सूर्या जब आउट हुए तब भारत को 44 गेंद पर 38 रन की जरूरत थी. लेकिन यहां से तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या ने टीम को आसान जीत दिला दी. तिलक 49 जबकि हार्दिक 20 रन बनाकर नाबाद रहे.

वीडियो: हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने किया निराश, भड़के वेंकटेश प्रसाद बोले…

Advertisement