श्रीलंकाई टीम को गॉल टेस्ट में 165 रनों की करारी हार मिली. टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अगला मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के एसएलसी स्टेडियम में खेला जाना है. इससे पहले, श्रीलंकाई टीम को तगड़ा झटका लग गया है. टीम अभी गॉल की हार से उबरी भी नहीं थी कि खबर आ गई कि अगले टेस्ट से भी टीम के 3 स्टार प्लेयर्स बाहर हो गए हैं. कुसल मेंडिस, पथुम निसांका और दिनेश चांदीमल चोट और मेडिकल प्रोटोकॉल के चलते ये मुकाबला नहीं खेलेंगे.
श्रीलंका को लगा जबरदस्त झटका! गॉल में टीम इंडिया से मिली हार से अब कैसे उबरेंगे?
Ind vs SL Colombo Test : गॉल टेस्ट में मिली हार के बाद श्रीलंकाई टीम की समस्या और बढ़ गई है. टीम के 3 प्लेयर्स कोलंबो टेस्ट से बाहर हो गए हैं. Pathum Nissanka और Kusal Mendis पहले से चोटिल हैं. वहीं, Dinesh Chandimal को ICC के नियम के कारण बाहर होना पड़ेगा.

मेजबान टीम पहले ही सीरीज में पिछड़ रही है. इसी बीच, ये ट्रिपल झटका टीम के मनोबल पर बड़ा अटैक है. समस्या ये है कि पहले टेस्ट में भी श्रीलंकाई बैटिंग यूनिट इंडियन बॉलिंग अटैक के सामने काफी कमजोर नज़र आई थी. ये 3 अनुभवी बैटर्स की कमी एक बार फिर सीरीज बचाने की उनकी उम्मीदों पर बड़ा चोट है. सीरीज दांव पर है. साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में उम्मीद बनाने की संभावना भी पहली हार के बाद काफी घट गई है.
क्यों बाहर हो गए तीनों प्लेयर्स?दिनेश चांदीमल गॉल में हुए पहले टेस्ट में खेले थे. लेकिन, मैच के चौथे दिन बाउंड्री पर फील्डिंग के दौरान वो सिर के बल गिर पड़े थे. कन्कशन के कारण उन्हें मैच से तभी हटना पड़ा था. समस्या ये है कि ICC के नियम के मुताबिक, कन्कशन सब्सटीट्यूट किए गए प्लेयर्स अगले 7 दिनों तक नहीं खेल सकते. कोलंबो में होने वाला दूसरा टेस्ट मैच महज 4 दिन बाद है. माने चांदीमल फिट भी हुए तो भी वो इस मुकाबले में प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें : क्या वाकई टीम इंडिया को अब कुलदीप यादव की जरूरत नहीं है?
वहीं, ओपनर पथुम निसांका और कुसल मेंडिस पहले से ही चोटों की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं. मेंडिस लंका प्रीमियर लीग में ही चोटिल हो गए थे. उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. खबर है कि उन्हें अभी फिट होने में और समय लगेगा. वहीं, निसांका ने जून में कलाई की सर्जरी कराई थी. वो इससे रिकवर कर रहे हैं. लेकिन, बैटिंग के दौरान उन्हें अब भी समस्या हो रही है. ऐसे में मैनेजमेंट उन्हें खिलाने का रिस्क नहीं लेना चाहेगा.
कौन होंगे इनके रिप्लेसमेंट?श्रीलंकाई टीम मैनेजमेंट के लिए अभी सबसे बड़ा सवाल ये है कि इनके रिप्लेसमेंट कौन होंगे? अनुभवी प्लेयर्स की गैरमौजूदगी और सीरीज बचाने की साख के कारण ये सवाल मैनेजमेंट के लिए और पेंचीदा हो चुका है. हालांकि, मेंडिस की जगह पहले टेस्ट मैच में शामिल किए गए निरोशन डिकवेला ने गॉल की पहली इनिंग्स में 80 रनों की शानदार पारी खेली थी. ऐसे में मैनेजमेंट उन्हें जरूर बैक करेगा.
साथ ही चांदीमल के कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर आए पासिंदु सूरियाबंदरा भी प्लेइंग XI में जगह बना सकते हैं. हालांकि, वो गॉल टेस्ट में श्रीलंका की दूसरी इनिंग्स में खाता भी नहीं खोल सके थे. लेकिन, मैनेजमेंट उन्हें एक और मौका जरूर देना चाहेगा.
इसकी बड़ी वजह टॉप ऑर्डर का कोलैप्स भी है. मैच के दौरान श्रीलंका की तरफ से सिर्फ सोनल दिनुशा कम्फर्टेबल दिखे थे. डिकवेला ने पहली इनिंग्स में उनका साथ दिया. वहीं, दूसरी इनिंग्स में कप्तान धनंजय डी सिल्वा ही सिर्फ उनका साथ दे सके थे.
वीडियो: कुलदीप यादव ने गौतम गंभीर को क्या चुनौती दे दी?












