आजकल कहां हैं U19 वर्ल्ड कप 2018 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार्स?
पंत की जगह टीम में आए सैमसन, पंत की तरह ही खेले और पंत की तरह चले भी गए!
आज तीसरे नंबर पर उतारा गया था संजू सैमसन को.
Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ संजू सैमसन और विराट कोहली का कोलाज. फोटो: Twitter
73 मैचों के इंतज़ार के बाद भारतीय टीम में वापसी, पहली गेंद पर छक्का, लेकिन उसके बाद सिर्फ दो गेंदों में फैंस का दिल तोड़कर वापस लौट गए संजू सैमसन. भारत और श्रीलंका के बीच आखिरी टी20 मुकाबले में भारत ने ऋषभ पंत के स्थान पर संजू सैमसन को मौका दिया. लेकिन वो अपने बल्ले से खुद को साबित करने में नाकामयाब रहे. अपनी दो गेंदों की पारी में उन्होंने 6 रन बनाए. शिखर धवन आउट हुए और कोहली ने संजू सैमसन को मैदान पर बल्लेबाज़ी के लिए भेज दिया. संजू के मैदान पर उतरते ही मैदान पर दर्शकों का शोर शुरू हो गया. संजू, मैदान पर बिल्कुल वैसे ही उतरे जैसे वो पिछले सारे मैचों की कसर आज की पूरी करना चाहते हों. पांच साल बाद भारत के लिए खेलते हुए उन्होंने पहली ही गेंद को छह रनों के लिए बाउंड्री पार पहुंचा दिया. संदाकन के ओवर की आखिरी गेंद को ऑफ ड्राइव कर खेला और छह रन बटोर लिए. मैदान पर मौजूद दर्शक, मैच की कॉमेंट्री कर रहे कमेंटेटर और यहां तक की भारतीय कप्तान विराट कोहली भी एक्साइटिड हो गए. बाउंड्री के पास अपनी पारी के इंतज़ार में बैठे विराट कोहली इस छक्के को देखकर जोश में उछल पड़े. मैदान पर एकदम से माहौल बदल गया. सोशल मीडिया पर लोग संजू की तारीफ में ट्वीट्स करने लगे.
इसके बाद अगले ओवर में जो हुआ उसने भारतीय फैंस को निराश कर दिया. गेंदबाज़ी के लिए आए डी सिल्वा ने संजू को गेंद फेंकी. संजू अपनी दूसरी गेंद का सामना करने के लिए तैयार थे. डी सिल्वा ने गुगली से उन्हें छकाया. संजू इस गेंद को रीड करने की कोशिश में एलबीडबल्यू आउट हो गए. संजू की पारी का अंत सिर्फ दो गेंदों में हो गया. फिर भी रिकॉर्ड बना गए संजू:
लेकिन इसके बावजूद मैदान पर उतरने से पहले ही संजू के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया था. वो भारत के लिए खेले दो मैचों के बीच में सबसे अधिक मैच गंवाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. संजू जब आखिरी बार 2015 में भारत के लिए खेले थे. तब से अब तक भारतीय टीम ने कुल 73 टी20 मैच खेले हैं. लेकिन उन्हें एक में भी मौका नहीं मिला. अब जाकर 73 मैचों के बाद वो भारत के लिए खेलने में कामयाब हुए. इससे पहले भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच मिस करने का रिकॉर्ड उमेश यादव के नाम था. जिन्होंने 2012 से 2018 के बीच 65 मैच मिस किए थे.
आजकल कहां हैं U19 वर्ल्ड कप 2018 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार्स?
आजकल कहां हैं U19 वर्ल्ड कप 2018 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार्स?
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















