श्रीलंका के खिलाफ़ तीन मैच की वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में केएल राहुल ना होते तो मैच बचाना मुश्किल था. राहुल ने आखिर तक नॉट-आउट रहते हुए 64 रन की पारी खेली और टीम को सीरीज़ जिता दी. इस जीत के बाद राहुल ने बताया कि कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें उनका क्लियर रोल बता दिया है.
केएल राहुल ने बता दिया रोहित और टीम ने उनसे क्या कहा है?
हसरंगा के खिलाफ़ तकनीक क्यों बदली ये भी बताया.


भारत ने श्रीलंका को दूसरे वनडे मुकाबले में चार विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज़ को 2-0 से जीत लिया है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने 215 रन बनाए. जिसे भारत ने केएल राहुल के अर्धशतक की मदद से हासिल कर लिया.
मैच के बाद केएल राहुल ने कहा,
'मैं यह नहीं कहूंगा कि यह एक फ्लैट विकेट था, या फिर यह बहुत हरकतें कर रहा था कि बल्लेबाज़ी करना बहुत ज़्यादा मुश्किल था. जब श्रीलंका ने शुरुआत की तो मुझे लगा कि यह 280-300 रन का विकेट है, लेकिन हमारे गेंदबाज़ों ने उन्हें 220 के आसपास बनाए रखने के लिए शानदार गेंदबाज़ी की.
हालांकि उन्होंने दूसरी पारी में बढ़िया क्रिकेट खेली और हमें दबाव में लाने की पूरी कोशिश की. श्रेयस और हार्दिक के साथ मेरी साझेदारी अच्छी रही. हम हमेशा जीतने का तरीका खोजने की कोशिश करते हैं और अंत में जीत हासिल करना बहुत अच्छा रहा.'
राहुल ने आगे कप्तान रोहित से मिले संदेश और नंबर पांच पर बैटिंग पर भी बात की. उन्होंने कहा,
'नंबर पांच एक ऐसी जगह है जहां पर आपको बहुत जल्दबाज़ी करने की ज़रूरत नहीं है. इस पोज़ीशन पर बल्लेबाज़ी करने से मुझे अपने खेल को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिली है. आप तसल्ली से गेम को समझ सकते हैं. लेकिन मैं हमेशा वही करता हूं जो टीम की मुझसे डिमांड होती है.
नंबर पांच पर आपको सीधे स्पिन का सामना करना होता है. मुझे गेंद का बल्ले पर आना पसंद है लेकिन रोहित ने स्पष्ट कर दिया है कि मैं नंबर पांच पर बल्लेबाजी करूं, इसलिए मैं यही करने की कोशिश कर रहा हूं.'
हसरंगा के खिलाफ़ बैटिंग पर बात करते हुए राहुल ने कहा,
मैच में क्या हुआ?'गुवाहाटी में हमारे ओपनर्स ने विरोधी टीम पर दबाव बनाया था. उसके बाद आप बिना ये सोचे अटैक करने के बारे में सोचते हैं कि कौन गेंदबाज़ी कर रहा है. आज हमने जल्दी विकेट खोए थे ऐसे में प्रेशर से निकलना ज़रूरी था. अगर हम 280 या 300 रन के लक्ष्य का पीछा करते तो मैं अटैक करता. लेकिन आज इसकी कोई ज़रूरत नहीं थी.'
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. लेकिन उनका ये फैसला उस वक्त गलत साबित हो गया. जब भारत ने श्रीलंका को 215 रन पर समेट दिया. श्रीलंका के लिए नुवानिंदु फर्नांडो ने 50 और कुसल मेंडिस ने 34 रन की पारी खेली.
भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 5.4 ओवर गेंदबाज़ी की और 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए. सिराज के अलावा कुलदीप यादव ने भी तीन विकेट निकाले. उन्होंने 10 ओवर का स्पेल पूरा किया और 51 रन दिए. उनकी शानदार गेंदबाज़ी से श्रीलंकाई मिडल ऑर्डर ढेर हो गया.
216 रन के जवाब में भारत की पारी भी लड़खड़ाई. लेकिन केएल राहुल ने आखिर तक नॉट-आउट रहते हुए भारत को मैच चार विकेट से जिता दिया. रोहित शर्मा (17 रन) और शुभमन गिल (21 रन) अच्छी शुरुआत के बाद आउट हो गए. इसके बाद विराट (4 रन) का ये दिन नहीं था. श्रेयस भी 28 रन की पारी खेल लौट गए. हार्दिक (36 रन) और अक्षर (21 रन) को भी शुरुआत मिली लेकिन वो भी जीत से पहले ही आउट हो गए.
केएल राहुल आखिर तक जमे रहे और 64 रन बनाकर टीम को जीत दिलाकर ही लौटे.
ईशान किशन के ऊपर शुभमन गिल को खिलाने वाले फैसले का मोहम्मद कैफ ने समर्थन किया है!




















