The Lallantop

108 रन पर ऑल-आउट हुआ न्यूज़ीलैंड, तीन-तीन हैरान करने वाले RECORD बन गए!

कीवी टीम महज 108 रन बना पाई.

Advertisement
post-main-image
इंडियन क्रिकेट टीम (PTI)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रायपुर में दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग चुनी. भारत का फैसला एकदम सही साबित हुआ क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाज़ों के आगे महज़ 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. अगर वर्ल्ड क्रिकेट की इतनी बेहतरीन टीम 108 रन पर आउट हो जाए तो फिर अनचाहे रिकॉर्ड्स तो बनने ही हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में पहली बार कोई वनडे मैच खेला जा रहा है. ऐसे में विकेट को देखते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. और उनका ये फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ. शमी की अगुआई में भारतीय फास्ट बोलर्स ने न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर को बिखेर दिया. 

किवी टीम के 5 विकेट महज 15 रन पर गिर गए. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने वनडे क्रिकेट में अपने शुरुआती पांच विकेट सबसे कम स्कोर पर खो दिए. इससे पहले साल 2001 में किवी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 18 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट खोए थे. लेकिन शनिवार को तो उससे भी बुरा हो गया.

Advertisement
ODI में  5 विकेट खोकर न्यूजीलैंड का सबसे कम स्कोर  

15/5 बनाम भारत, रायपुर 2023
18/5 बनाम श्रीलंका, कोलंबो 2001
20/5 बनाम बांग्लादेश, मीरपुर 2010
21/5 बनाम ऑस्ट्रेलिया, फरीदाबाद 2003

इसके साथ ही भारत के खिलाफ़ किसी वनडे मैच में सबसे कम स्कोर पर 5 विकेट खोने का रिकॉर्ड भी न्यूजीलैंड के नाम हो गया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था. जिन्होंने पिछले साल 26 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे.

ODI में शुरुआती 5 विकेट के नुकसान पर भारत के खिलाफ़ सबसे कम स्कोर 

15/5 बनाम न्यूजीलैंड, रायपुर 2023 
26/5 बनाम इंग्लैंड, द ओवल 2022
29/5 बनाम पाकिस्तान, कोलंबो 1997
30/5 बनाम जिम्बाब्वे, हरारे 2005

Advertisement

इतना ही नहीं, एक खराब रिकॉर्ड और बना. न्यूजीलैंड की टीम ने पहले पावरप्ले में अब तक सबसे कम स्कोर 13 रन बनाए थे. जबकि पावरप्ले में उनका दूसरा सबसे कम स्कोर पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था, जब टीम 10 ओवर में महज़ 14 रन ही बना पाई थी. लेकिन भारत के खिलाफ़ उन्होंने पहले पावरप्ले का तीसरा सबसे छोटा स्कोर बना दिया है.

न्यूजीलैंड के लिए वनडे के पावरप्ले में सबसे कम स्कोर (1-10 ओवर)

13 रन vs श्रीलंका, 2013
14 रन vs ऑस्ट्रेलिया, 2022
15 रन vs भारत, 2023

#मैच में क्या हुआ? 

रायपुर के मैदान पर भले ही कप्तान रोहित शर्मा, टॉस के वक्त भूल गए कि उन्हें करना क्या है. लेकिन जैसे ही उन्हें याद आया कि टीम को पहले गेंदबाज़ी करनी है. तो उनके गेंदबाज़ों ने इस फैसले को बिल्कुल सही साबित कर दिया. शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाज़ों ने किवी टीम को ऐसा फंसाया कि उनकी आधी टीम शर्मनाक रिकॉर्ड बनाकर पवेलियन लौट गई.

मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या की जोड़ी ने पहले 15 रन में ही न्यूज़ीलैंड के पांच बल्लेबाज़ों को पवेलियन लौटा दिया. शुरुआत में शमी ने फिन एलेन को खाता भी नहीं खोलने दिया. इसके बाद छठे ओवर में सिराज ने हेनरी निकल्स को और सातवें ओवर में शमी ने डेरेल मिशेल को चलता कर दिया. 15 रन पर आते-आते टीम ने शार्दुल के ओवर में टॉम लैथम और पंड्या के ओवर में डेवन कॉन्वे का विकेट गंवा दिया.

देखते ही देखते टीम का स्कोर 15 रन पर 5 विकेट हो गया. 15 पर पांच विकेट गंवाने के बाद छठे विकेट के लिए माइकल ब्रेसवेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच 41 रन की साझेदारी हुई. लेकिन मोहम्मद शमी ने 50 रन के पार जाते ही ब्रेसवेल को भी आउट कर दिया. इसके बाद फिलिप्स ने मिशेल सैंटनर के साथ एक पार्टनरशिप की और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया. लेकिन 103 रन पर पंड्या ने सैंटनर को, 32वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर ने ग्लेन फिलिप्स को 36 रन पर आउट कर दिया. इसके बाद पूरी किवी टीम 108 रन पर ढेर हो गई.

वीडियो: शुभमन गिल 200 रन के बीच नॉट-आउट हार्दिक पांड्या को आउट क्यों दिया गया?

Advertisement