The Lallantop

BCCI ने सोचा नहीं होगा, टॉस के तुरंत बाद ऐसा कर देंगे संजू सैमसन के फ़ैन्स!

नहीं खिलाना तो साथ क्यों ले जाते?

Advertisement
post-main-image
सैमसन को फिर नहीं मिला मौका (FILE)

संजू सैमसन (Sanju samson). टीम इंडिया के धुरंधर विकेटकीपर बैटर. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ तीन मैच की T20I सीरीज़ में संजू टीम के साथ हैं. लेकिन उन्हें एक भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला है. मंगलवार, 22 नवंबर को दोनों टीम्स के बीच आखिरी T20I मुकाबले में भी संजू को टीम से बाहर रखा गया. बस फिर क्या, टॉस होने के साथ ही उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा.

भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस के वक्त टीम की प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया. जिसमें महज एक बदलाव किया गया. वॉशिंगटन सुंदर की जगह हर्षल पटेल टीम में आए. संजू का नाम प्लेइंग इलेवन में नहीं देख क्रिकेट फ़ैन्स ने सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ दी. इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ को टीम में शामिल नहीं किए जाने को लेकर फ़ैन्स ने BCCI और टीम की खूब आलोचना की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# Samson का नाम नहीं देख नाराज हुए फ़ैन्स

इस मैच के शुरू होने से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि संजू को खेलने का मौका मिल सकता है. यहां तक कि इंडियन टीम के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने भी सूर्यकुमार यादव की जगह सैमसन को मौका देने की वकालत की थी. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. और ऐसे में फ़ैन्स को गुस्सा आना ही था.

एक यूजर ने लिखा,

Advertisement

‘ईशान किशन या ऋषभ पंत की जगह सैमसन को मौका क्यों नहीं मिला है?’

एक अन्य यूजर ने लिखा,

‘BCCI आप T20 में संजू सैमसन के साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहे हैं. एक दिन आपको इसका जवाब अवश्य मिलेगा.’
 

Advertisement

एक और यूजर ने लिखा,

‘संजू सैमसन को टीम में फिर से नजरअंदाज किया गया है. मेरे मन में इस टीम मैनेजमेंट और कप्तान के लिए कोई सम्मान नहीं बचा है.’

एक अन्य यूजर ने लिखा,

‘BCCI और सेलेक्टर्स, कृपया सूर्यकुमार और कोहली के बाद ODI और T20 में सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे सैमसन को शर्मिंदा करना बंद करें. यदि आप दिन प्रतिदिन खराब फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत को शामिल करना चाहते हैं, तो संजू को टीम के साथ ले जाकर उनका अपमान न करें.’

# Sanju का इंटरनेशनल करियर

सैमसन के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 16 T20I मुकाबले खेले हैं. जिसमें उनके नाम 21.14 की औसत से कुल 296 रन हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.16 का रहा है. जबकि संजू ने पिछले साल डेब्यू करने के बाद भारत के लिए 10 वनडे मैच भी खेले हैं. जिसमें उन्होंने 73.50 की औसत से 294 रन बनाए हैं. 10 पारियों में संजू पांच बार नॉट-आउट भी रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 106.14 का रहा है. जो वनडे क्रिकेट के हिसाब से काफी शानदार है.

एन जगदीशन…पिता की सलाह ना मानते तो शायद बच जाता हिटमैन का रिकॉर्ड

Advertisement