The Lallantop

रवि शास्त्री ने किस भारतीय को बताया, बिल्कुल एबी डीविलियर्स जैसा!

रवि शास्त्री ने कहा, हर दूसरे मैच में फ्लॉप हो सकता है.

Advertisement
post-main-image
रवि शास्त्री. फोटो: File Photo

सूर्यकुमार यादव. मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बड़े बल्लेबाज़. टीम इंडिया का मैच हो, सूर्या टीम में हों या नहीं. उनकी चर्चा होना आम है. टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी सूर्या की चर्चा की है. चर्चा ही नहीं शास्त्री ने सूर्या की तुलना क्रिकेट के ग्रेट एबी डीविलियर्स से कर दी है. रवि शास्त्री ने कहा है कि जब भी सूर्या अपने बेस्ट पर होते हैं तो वो एबी डीविलियर्स के रूप में होते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रवि शास्त्री ने प्राइम वीडियो के शो में बात करते हुए कहा,

'सूर्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है. उसके पास ऑल-राउंड खेल है और वो विध्वंसक है. जब उसका दिन होगा, और अगर वो 30-40 गेंदें खेल गया तो फिर वो आपको मैच जिताकर ही लौटेगा, क्योंकि वो जिस तेज़ी से रन बनाता है, उसके पास जिस तरह के शॉट्स हैं, उससे विरोधी पस्त हो जाते हैं.'

Advertisement

एबी डीविलियर्स से तुलना पर शास्त्री ने कहा,

'सूर्यकुमार यादव अपने बेस्ट पर एबी डिविलियर्स की तरह होते हैं. जब एबी अपनी स्पेशल पारियां खेलते थे तो विरोधी टीम्स पस्त हो जाती थीं, अब सूर्या भी बिल्कुल वैसा ही करते नज़र आते हैं.'

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ T20I सीरीज़ में शतक बनाने के बाद सूर्या पहले वनडे में नहीं चले थे. हालांकि बारिश वाले दूसरे वनडे में उन्होंने नॉट-आउट 34 रन की पारी ज़रूर खेली है. रवि शास्त्री ने सूर्या के बारे में कहा कि सूर्या जिस तरह से शॉट्स खेलते हैं, उसकी वजह से वो एक-आध पारी में फेल हो सकते हैं. रवि शास्त्री बोले,

Advertisement

'अगर आप लॉ ऑफ एवरेज या आंकड़ें देखेंगे, उनके लिए ऐसी पारी आना तय है. लेकिन अगर वो 15-20 रन से आगे निकले, तो फिर वो बड़ा कमाल करेंगे. जैसा उन्होंने अपनी पिछली पारियों में दिखाया है. इसलिए मेरा मानना यही है कि उन्हें अपनी काबीलियत और अटैकिंग अप्रोच पर विश्वास रखना चाहिए. जब भी आपके पास इस तरह की कला होती है तो आप हर दूसरी पारी में फेल हो सकते हैं. लेकिन जब भी आप वापसी करेंगे तो वो दर्शनीय होगी.'

रवि शास्त्री, सूर्या की ऐसे ही तारीफ नहीं कर रहे हैं. सूर्या ने जब से टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया है. वो छाए हुए हैं. सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए 15 वनडे मुकाबलों में 378 रन बनाए हैं. जिनमें दो अर्धशतक शामिल हैं. वहीं बात अगर T20I क्रिकेट की करें तो सूर्या ने 42 मैच में 44 की लाजवाब औसत से 1408 रन बनाए हैं. जिसमें दो शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं. 

पहले वनडे में हार के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर?

Advertisement