रोहित शर्मा बहुत खुश हैं, उनकी टीम की जीत का सिलसिला जारी है. भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश को 280 रन से हरा दिया. अपनी टीम के इस प्रदर्शन की तारीफ़ करते हुए रोहित ने हर्षा भोगले से कहा,
फ़र्क़ नहीं पड़ता... बांग्लादेश को कूट, दूसरी टीम्स को क्या चेतावनी दे गए रोहित शर्मा?
रोहित शर्मा की टीम ने बांग्लादेश को हरा दिया. इस बड़ी जीत के बाद रोहित ने विकेट-कीपर ऋषभ पंत और अश्विन की खूब तारीफ़ की. साथ ही ये भी बताया कि वह अपनी टीम को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं.


‘आगे के मैच देखते हुए ये एक कमाल का रिज़ल्ट था. हम लंबे वक्त के बाद खेल रहे थे, लेकिन आप कभी भी क्रिकेट से बाहर नहीं होते. हम यहां एक हफ़्ते पहले आए थे. टेस्ट मैच के लिए हमारी अच्छी तैयारी थी. और हमने वो रिज़ल्ट हासिल किया, जो चाहते थे.’
इस मैच की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने सेंचुरी मारी. एक्सिडेंट के बाद वह अपना पहला टेस्ट खेल रहे थे. इस सेंचुरी पर रोहित बोले,
‘उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया है. उस वक्त में इन्होंने जिस तरह से खुद को मैनेज किया, वो देखना कमाल था. वह IPL में वापस आए. बहुत सफल वर्ल्ड कप खेला और फिर ये फ़ॉर्मेट, जिससे उन्हें सबसे ज्यादा प्यार है. हमारे लिए ये कभी भी चिंता का विषय नहीं था कि वह बैट से क्या करेंगे, हमें हमेशा से पता था कि वह बैट और ग्लव्स से क्या कर सकते हैं. बस उन्हें गेम टाइम देने की जरूरत थी. उन्हें भी श्रेय देना होगा. वह दलीप ट्रॉफ़ी खेलने गए, इस टेस्ट के लिए तैयारी की. और आते ही गेम पर प्रभाव डाला.’
यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में वापसी... सेंचुरी मार भावुक हुए ऋषभ पंत को सुना?
रोहित ने आगे कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी टीम की बोलिंग मजबूत रहे. रोहित ने कहा,
‘फ़र्क़ नहीं पड़ता कि हालात कैसे हैं, हम भारत में खेलें या बाहर. हम मजबूत बोलिंग के आसपास टीम बनाना चाहते हैं. हालात जैसे भी हों, हमें इसके लिए तैयार रहना होगा. बीते कुछ सालों में, हमने चाहे जहां खेला है. हमने अपने पास ये ताकत रखी है. भले ही ये सीम बोलिंग ऑप्शन हो या स्पिन. आपको लड़कों को क्रेडिट देना होगा, जब भी कोई जिम्मेदारी आई, वो कभी पीछे नहीं हटे. और टीम के लिए जरूरी सारे काम किए.’
रोहित ने चेन्नई की पिच पर भी विचार रखे. वह बोले,
‘लाल मिट्टी की पिच में हमेशा ही कुछ ना कुछ होता है. आपको थोड़े धैर्य की भी जरूरत होती है. आपको तुरंत ही बहुत कुछ होता नहीं दिखता. ये ऐसी पिच थी जहां हमें बैटिंग और बोलिंग, दोनों में बहुत सारा धैर्य दिखाने की जरूरत थी. हम बल्ले से धैर्यवान रहे और इतने रन बनाए. और फिर गेंद से भी धैर्य दिखाते हुए सही एरियाज़ को हिट किया. और उन्हें लगातार प्रेशर में डाला.’
रोहित ने इस बातचीत के दौरान जीत के हीरो रहे रविचंद्रन अश्विन को भी खूब सराहा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अश्विन के योगदान की जितनी तारीफ की जाए, कम होगी. बता दें कि अश्विन ने मैच की पहली पारी में सेंचुरी जड़, भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया था. और फिर छह विकेट लेकर बांग्लादेश की चेज़ को डिरेल करने में भी उनका बड़ा रोल रहा. दो टेस्ट की सीरीज़ का दूसरा टेस्ट 27 तारीख से कानपुर में खेला जाएगा.
वीडियो: शतक जड़ते ही ऋषभ पंत के लिए IPL 2025 से जुड़ी बड़ी खुशखबरी आई





















