सिडनी के बाद दोनों टीमें ब्रिस्बेन के गाबा क्रिकेट मैदान पर पहुंच चुकी हैं. लेकिन फैंस का बर्ताव नहीं बदला. एक बार फिर से ऐसी ही घटना सामने आई है. गाबा क्रिकेट मैदान पर दर्शकों ने हद पार करते हुए भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज और डेब्यू कर रहे वाशिंगटन सुंदर को अपशब्द कहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें मैदान पर मौजूद कुछ फैंस सिराज पर चिल्लाते हुए दिख रहे हैं.
Well this is some proof......
''मेरे पीछे बैठा शख्स बार-बार मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर पर चिल्ला रहा था. जिस तरह वो SCG के मैदान पर सिराज पर चिल्ला रहे थे. ये बिल्कुल वैसा ही था. इस बार भी सिराज को ही टार्गेट किया गया ये कोई संयोग नहीं है.''सिडनी टेस्ट में हुई इस तरह की घटना की भारत ने सख्त शिकायत की थी. जिसके बाद मैदान पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मैदान से सात लोगों के ग्रुप को बाहर कर दिया था.

भारतीय टीम. फोटो: AP
इस घटना के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, BCCI और ICC की तरफ से भी कड़ी टिप्पणी आई थी. भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी ऐसी घटनाओं के रोके जाने की बात कही थी.
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नैथन लायन ने कहा था,
''किसी भी तरह की नस्लीय टिप्पणी और दुर्व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए.''लायन के अलावा डेविड वॉर्नर ने SCG टेस्ट के बाद भारतीय टीम और सिराज से माफी भी मांगी थी. वॉर्नर ने अपने फैंस से उम्मीद भी जताई थी कि गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलियन फैंस ऐसी हरकतें नहीं करेंगे.
लेकिन डेविड वॉर्नर की इस अपील का भी ऑस्ट्रेलियाई फैंस पर कोई असर नहीं पड़ा.
अब गाबा मैदान पर टेस्ट के पहले दिन ही ऐसी घटना पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया क्या कदम उठाता है. ये देखना होगा.





















