The Lallantop

IND-AUS सिडनी टेस्ट से पहले SCG ने लिया बड़ा फैसला

सिडनी तो ठीक है लेकिन ब्रिस्बेन में क्या होगा?

Advertisement
post-main-image
मेलबर्न में टीम इंडिया. फोटो: AP
4 जनवरी के दिन भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ को लेकर एक पॉज़ीटिव खबर आई. दोनों टीमों के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ कोविड-19 टेस्ट में नेगेटिव पाए गए हैं. यानी 7 जनवरी से शुरू हो रहे सिडनी टेस्ट पर से संकट के बादल टल गए हैं. फिर भी कोविड के खतरे को ध्यान नें रखते हुए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड ने मैदान पर सीमित दर्शक बुलाने का फैसला लिया है. SCG पर मैच के दौरान सिर्फ 25% दर्शकों की ही एंट्री मिलगी. पीटीआई की खबर के मुताबिक, सिडनी में कोविड-19 के नए मामलों के सामने आने के बाद न्यू साउथ वेल्स की सरकार की सलाह पर यह फैसला लिया गया है. SCG की कुल क्षमता 38 हज़ार है. ऐसे में लगभग 9500 दर्शक ही भारत-ऑस्ट्रेलिया का तीसरा टेस्ट मैदान से LIVE देख पाएंगे. इस मामले पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले का बयान भी आया है. उन्होंने कहा,
''सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए दर्शकों की संख्या कम रखना अहम है. हम सभी टिकट धारकों का आभार व्यक्त करना चाहते हैं.''
टेस्ट से पहले SCG में शॉर्टर फॉर्मेट के भी चार मुकाबले खेले गए थे. जिसमें 30,000 तक दर्शक मैदान पर दिखे थे. भारतीय टीम कोविड प्रोटोकॉल से है नाराज़: मेलबर्न टेस्ट के बाद भारतीय खिलाड़ी रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे. वहां से एक फैन ने उनका एक वीडियो पोस्ट किया. इसके बाद से भारत पर कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप लग रहे हैं. इन आरोपों के बाद ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट से पहले खिलाड़ियों के क्वारंटीन होने की बात कही गई. लेकिन भारतीय टीम एक फिर से क्वारंटीन होने की बात से सख्त नाराज़ है. क्योंकि टीम इंडिया ने दौरा शुरू होने से पहले ही 14 दिन का क्वारंटीन पीरियड पूरा किया है. साथ ही पहले टेस्ट से पहले ही टीम इंडिया का कोविड टेस्ट भी हुआ था. जिसमें सभी खिलाड़ी नेगेटिव पाए गए थे. अब कहा जा रहा है कि ब्रिस्बेन में होने वाले चौथे टेस्ट से पहले भी खिलाड़ियों को क्वारंटीन किया जा सकता है. इस पर अभी फाइनल अपडेट आना बाकी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement