The Lallantop

'गली क्रिकेट खेल रहा...' यशस्वी पर फूटा रोहित का गुस्सा, फैन्स ने गंदा ट्रोल कर दिया

इंडियन कैप्टन Rohit Sharma बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान Yashasvi Jaiswal को सुनाते हुए नजर आए. जिसके बाद फैन्स रोहित को ट्रोल कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
मेलबर्न टेस्ट में रोहित शर्मा को आया गुस्सा (फाइल फोटो: AP)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma). इंडियन कैप्टन अक्सर मैदान पर अपने साथी प्लेयर्स को कुछ कहते सुनते नजर आते हैं. खासकर जूनियर प्लेयर्स को अक्सर रोहित हड़काते हुए दिख जाते हैं. समय-समय पर ऐसे कई वीडियोज भी वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो बॉक्सिंग डे टेस्ट में भी सामने आया है. जिसमें इंडियन कैप्टन, यशस्वी जायसवाल (Rohit Sharma angry on Yashasvi Jaiswal) को मजाकिया अंदाज में सुनाते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके बाद फैन्स ने रोहित को ट्रोल भी कर दिया.

26 दिसंबर से शुरू हुए टेस्ट मैच की पहली पारी में स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन बैटिंग कर रहे थे. दोनों प्लेयर्स की जोड़ी बड़ी पार्टनरशिप की तरफ बढ़ती दिख रही थी. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने पार्टनरशिप ब्रेक करने के लिए स्पिनर रविंद्र जडेजा को बॉलिंग दी और अटैकिंग फील्ड सेट किया. रोहित खुद स्लिप में आए जबकि सिली पॉइंट पर यशस्वी जायसवाल को खड़ा किया. जहां यशस्वी ने एक शॉट को सही से जज नहीं किया और उन्हें कैप्टन से डांट खानी पड़ गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जडेजा के ओवर में स्टीव स्मिथ ने डिफेंसिव शॉट खेला. हालांकि बैटर के नजदीक खड़े यशस्वी को लगा कि स्मिथ ने बॉल को ड्राइव किया है. इस वजह से वो अपनी जगह पर उछल गए. जबकि गेंद डिफेंसिव शॉट की वजह से बैटर के पास ही रह गई. ये देख रोहित शर्मा भड़क गए. उन्होंने यशस्वी से कहा,

Advertisement

“अरे जस्सु, गली क्रिकेट खेल रहा क्या तू. नीचे बैठ के रह. जब तक बॉल खेले नहीं, उठने का नहीं.”

कुछ फैन्स को रोहित का ये मजाकिया डांट जहां खूब पसंद आई, वहीं कईयों ने इंडियन कैप्टन को ट्रोल भी किया. एक यूजर ने लिखा,

“रोहित को एक परमानेंट माइक दे देना चाहिए.”

Advertisement

एक और यूजर ने लिखा,

“हिटमैन काफी एंटरटेनर हैं.”

ये भी पढ़ें: ऐसा हुआ तो रोहित शर्मा शर्मा छोड़ देंगे कप्तानी, गावस्कर का बड़ा दावा

वहीं एक यूजर ने लिखा,

“एंटरटेनमेंट ही करवा लो. ना कप्तानी ना बैटिंग.”

एक और यूजर ने लिखा,

“रोहित तो बस पिच पर एंटरटेनमेंट करने आए हैं, रन-वन बनाने का ठेका दूसरों ने ले रखा है!”

बात रोहित की करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वो फ्लॉप रहे हैं. अब तक तीन इनिंग्स में रोहित कुल मिलाकर 19 रन्स ही बना पाए हैं. दूसरे टेस्ट में रोहित ने जहां छह और तीन का स्कोर किया था. वहीं बारिश से बाधित गाबा टेस्ट में रोहित 10 रन की पारी ही खेल पाए थे. ऐसे में उनकी फॉर्म फैन्स के लिए लगातार चिंता का सबब बनी हुई है.

वीडियो: रोहित गंभीर में हुई 'लड़ाई' भारी, पाकिस्तानी क्रिकेटर का दावा

Advertisement