'रविंद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर हो चुके हैं. उन्हें रिकवर करने में कम से कम 4-6 हफ्ते लगेंगे. जिसके चलते वह इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में होने वाले दोनों टेस्ट मैचों से बाहर रहेंगे.'जडेजा के बाहर होने का मतलब है कि अब टीम इंडिया का संकट काफी बढ़ गया है. टीम के पास जडेजा का सीधा रिप्लेसमेंट नहीं है. अगले टेस्ट में उन्हें या तो एक एक्स्ट्रा बल्लेबाज या फिर एक्स्ट्रा बोलर उतारना होगा. बताते चलें कि सिडनी आने से पहले ही भारत चोट के चलते ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और KL राहुल को खो चुका है. कोविड के चलते इन प्लेयर्स के रिप्लेसमेंट को भी नहीं भेजा जा सकता. इस टेस्ट में भले ही ऋद्धिमान साहा विकेटकीपिंग कर रहे हों, लेकिन वह पंत की जगह बैटिंग नहीं कर सकते. हाल में बदले गए नियमों के मुताबिक विकेटकीपर की जगह विकेटकीपर उतारा जा सकता है. लेकिन वह विकेटकीपर बैटिंग नहीं कर सकता.
कितने हफ्तों के लिए टीम इंडिया से बाहर हुए रविंद्र जडेजा?
चोटिल प्लेयर्स की लिस्ट में एक और नाम शामिल.
Advertisement

Rishabh Pant Sydney Test 2nd Innings में बैटिंग कर सकते हैं लेकिन Jadeja Injury पर बुरी ख़बर है (एपी फोटो)
सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं. ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा की चोट ने पहली पारी में 94 रन से पिछड़ी टीम इंडिया की तकलीफें और बढ़ा दी हैं. दोनों प्लेयर्स सिडनी टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान चोटिल हुए थे. मैच के तीसरे दिन पंत को कुहनी पर चोट लगी थी. जिसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में फील्डिंग करने नहीं आए. पंत के स्कैन के लिए जाने के बाद ऋद्धिमान साहा ने विकेटकीपिंग संभाली. इधर जडेजा को बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी. वह बैंडेज बांधकर फील्डिंग के लिए तैयार थे, लेकिन कोच और कप्तान के साथ हुई लंबी मंत्रणा के बाद उन्होंने बाहर बैठने का फैसला किया. कुछ देर ड्रेसिंग रूम में बिताने के बाद वह भी स्कैन के लिए ले जाया गए. जडेजा को इस टूर पर पहले भी चोट लग चुकी है. हैमस्ट्रिंग और कंकशन के चलते वह पहले भी बाहर बैठ चुके हैं. अब अपडेट है कि जडेजा इस सीरीज के साथ इंग्लैंड सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों से भी बाहर हो गए हैं.
# Team India की परेशानी
सिडनी टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद BCCI के एक सोर्स ने PTI से कहा,
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















