The Lallantop

KL राहुल से गेंद छूटी तो दर्शक धोनी-धोनी चिल्लाए, दर्शकों ने ही जवाब भी दिया

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज में विकेटकीपिंग किया राहुल ने.

Advertisement
post-main-image
KL राहुल को टीम इंडिया का परमानेंट विकेटकीपर बनाने की बात की जा रही है.
इंडिया-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का तीसरा मैच बेंगलुरु में था. सीरीज़ का विजेता देने वाला मुकाबला. मैच शुरू होने से पहले सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर थी. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की. 286 रन बनाए. इंडिया ने तीन विकेट खोकर ही लक्ष्य पार कर लिया. सीरीज़ भी 2-1 से अपने नाम कर ली.  ऋषभ पंत तीसरे वनडे के लिए भी उपलब्ध नहीं थे. वे पहले वनडे में सिर में चोट लगने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे. इंडिया की तरफ से विकेटकीपिंग की कमान KL राहुल संभाल रहे हैं. बेंगलुरु में भी राहुल विकेट के पीछे थे. मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ कि राहुल को हूट किया जाने लगा.

# उड़ा राहुल का मज़ाक

कुलदीप यादव स्टीव स्मिथ को गेंद फेंक रहे थे. गेंद उनके पैड से लग कर पीछे की तरफ गई. राहुल गेंद को ठीक से कलेक्ट नहीं कर पाए. और फिर स्टेडियम में दर्शकों ने धोनी, धोनी, धोनी के नारे लगाने शुरू कर दिया. लेकिन जवाब में राहुल का नाम भी जोर-जोर से चिल्लाया गया. कप्तान कोहली ने भी दर्शकों को अच्छे से बिहेव करने का इशारा किया. चिन्नास्वामी राहुल का घरेलू मैदान है. वो डोमेस्टिक सर्किल में कर्नाटक के लिए खेलते हैं. चिन्नास्वामी ने अपने लोकल बॉय का मनोबल ऊंचा रखा. कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी खुद में एक उपमा हैं. उन्होंने अपने खेल से दिखाया है कि उस खिलाड़ी की जगह भरने में काफी समय लगेगा. धोनी से किसी खिलाड़ी की तुलना कर धोनी का रेलेवेंस ही दांव पर रहता है. ये बात हर क्रिकेटप्रेमी को समझनी चाहिए. न तो कोई प्लेयर एक दिन में धोनी बनता है और न ही एक परफॉरमेंस से किसी में धोनी की छवि दिखती है. धोनी बनने के लिए लंबा वक्त गुजारना होता है. मैदान पर सीखते हुए. अपनी ग़लतियों से सबक लेना होता है.
वीडियो : स्टीव स्मिथ और एबी डि वीलियर्स के क्रिकेट वीडियो से बैटिंग सीखते हैं केएल राहुल

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement