T20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड जीत गया है. पाकिस्तान को फाइनल में हराकर इंग्लैंड ने दूसरा T20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है. मैच में क्या हुआ, उससे पहले आपको एक ट्वीट की तरफ लिए चलते हैं. ट्वीट आया है पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान और पीएम इमरान खान के हवाले से.
इमरान खान के 'जीत के मंत्र' की आधी बात मिस कर गई पाकिस्तानी टीम
इंग्लैंड ने अपना दूसरा T20 वर्ल्ड कप जीत लिया है.
.webp?width=360)

मैच से पहले इमरान खान ने एक ट्वीट कर अपनी टीम को शुभकामनाएं भेजीं. इतना ही नहीं इमरान ने टीम को मोटिवेशन के लिए ही ये ट्वीट किया था. इमरान ने लिखा -
‘मैं आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वही संदेश देता हूं जो मैंने 1992 वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी टीम को दिया था. पहले तो मैच का लुत्फ उठाइये क्योंकि वर्ल्ड कप फाइनल में खेलने का मौका कम ही मिलता है. और इस मैच से आपको बहुत प्रेशर नहीं लेना है. दूसरी बात - आप जीतेंगे अगर आप रिस्क लेते हैं और विरोधी टीम की गलतियों का फायदा उठाते हैं.’
इमरान ने इसी ट्वीट के बाद एक और ट्वीट किया और लिखा -
‘यानि आपको अटैकिंग माइंडसेट के साथ खेलना होगा. पूरा मुल्क आपकी जीत के लिए दुआ कर रहा है.’
इमरान खान ने बेहद सुलझी हुई और सही सलाह अपनी टीम को दी. लेकिन फाइनल में पाकिस्तान क्रिकेटर्स का खेल देख लगता है कि उन्होंने इमरान की आधी बात ही सुनी. यानि लुत्फ तो उठाया लेकिन अटैकिंग क्रिकेट खेलना भूल गए. टीम की बैटिंग ने एक बार फिर निराश किया. कप्तान बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान ने एक बार फिर धीमी शुरुआत दिलाई. दोनों ने लुत्फ तो उठाया. लेकिन रिस्क नहीं लिया. 1992 का रेफरेंस भी समझाते चलते हैं. 1992 में वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मेलबर्न में खेला गया था. उस मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 22 रन से हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता था.
#Pak vs Eng मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो MCG में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का फैसला किया. उनका ये फैसला सही साबित हुआ और पाकिस्तान की टीम 8 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी. पड़ोसियों के लिए शान मसूद ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए. वहीं इंग्लैंड के लिए सैम करन ने 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किये.
जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 138 रन के लक्ष्य को 19 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. टीम के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 52 रन बनाए. वहीं कप्तान बटलर ने 26 रन की पारी खेली. पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 2 विकेट हासिल किये. 2010 के बाद ये इंग्लैंड का दूसरा T20 वर्ल्ड कप टाइटल है.
हार देख भड़के कपिल देव, टीम इंडिया को कहा - "इनको चोकर्स कह लीजिए"












.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



