The Lallantop

सवा तेरह करोड़ के प्लेयर ने KKR को कूटा तो क्या बोली पब्लिक?

ईडन में छा गए हैरी ब्रूक.

Advertisement
post-main-image
हैरी ब्रूक ने कूट दिया (पीटीआई)

हैरी ब्रूक. 13.25 करोड़ में बिका अंग्रेज. ब्रूक के लिए IPL2023 की शुरुआत ठीक नहीं हुई थी. और इसके चलते वह लगातार ट्रोल हो रहे थे. लेकिन 14 अप्रैल, शुक्रवार को उन्होंने फ़ैन्स को ताबड़तोड़ सेंचुरी का गिफ्ट दिया. ब्रूक ने IPL2023 की पहली सेंचुरी ठोक दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए ब्रूक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ़ 55 गेंदों पर सेंचुरी मारी. उनकी इस पारी में 12 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. उन्होंने अपनी पारी बेहतरीन अंदाज में शुरू और खत्म की. इस पूरी पारी में ब्रूक सिर्फ़ एक बार कंट्रोल से बाहर दिखे. जब सुयश शर्मा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच गिरा दिया.

इस कैच के अलावा उन्होंने ईडन गार्डन्स में KKR के बोलर्स को कोई मौका नहीं दिया. उनकी इस पारी को देख फ़ैन्स ने ट्विटर पर उनकी खूब तारीफ़ की. एक फ़ैन ने लिखा,

Advertisement

'हैरी ब्रूक ने दिखाया कि क्यों वह 13.25 करोड़ के लायक हैं. कमाल की पारी.'

एक दूसरे फ़ैन ने ट्वीट किया,

‘कोलकाता में हैरी ब्रूक शो.’

Advertisement

फ़ैन्स के साथ क्रिकेटर्स भी ब्रूक की तारीफ़ करते दिखे. इरफ़ान पठान ने ट्वीट किया,

'हैरी ब्रूक IPL के सुपर स्टार बनेंगे.'

वहीं क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया,

'हैरी ब्रूक से ओपन कराने का दांव चल गया. सीजन की पहली सेंचुरी.'

इंग्लैंड क्रिकेट टीम में ब्रूक के साथी जोफ़्रा आर्चर ने भी ब्रूक की तारीफ़ में ट्वीट किया.

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने लिखा,

‘हैरी ब्रूक आए और IPL में छाप छोड़ दी. वह कमाल के प्लेयर हैं.’

इससे पहले KKR ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया था. ब्रूक के अलावा कप्तान ऐडन मार्करम ने भी बेहतरीन बैटिंग की. उन्होंने सिर्फ़ 26 गेंदों में 50 रन बनाए. जबकि युवा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा ने 17 गेंदों पर 32 रन का योगदान दिया. हेनरिख क्लासन ने छह गेंदों में 16 रन बनाए. SRH ने अपने 20 ओवर्स में चार विकेट खोकर 228 रन बनाए.

KKR के लिए सुनील नरेन ने चार ओवर्स में सिर्फ़ 28 रन दिए. जबकि आंद्रे रसल ने 2.1 ओवर्स में 22 रन देकर तीन विकेट लिए. इनके अलावा बाकी कोई भी बोलर असर नहीं छोड़ पाया.

वीडियो: हार्दिक पंड्या और ऋद्धिमान साहा के कारनामे ने लोगों को धोनी की याद दिला दी!

Advertisement