The Lallantop

मुझे किसी बात का अफसोस नहीं है... अंपायर्स से हुए विवाद पर और क्या बोलीं हरमनप्रीत?

स्टंप तोड़ बांग्लादेशी अंपायर्स से भिड़ गई थीं हरमनप्रीत.

Advertisement
post-main-image
हरमनप्रीत को अपनी हरकत पर कोई अफ़सोस नहीं है (स्क्रीनग्रैब)

हरमनप्रीत कौर. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान. हरमनप्रीत हाल के दिनों में बहुत चर्चा में थीं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ़ हुई वनडे सीरीज़ के तीसरे मैच में खूब बवाल मचाया था. और इसके लिए काफी लोगों ने उनकी आलोचना की थी. अब हरमन ने इस मुद्दे पर बात की है. हरमन ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने कुछ गलत किया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हरमन आजकल ‘द हंड्रेड’ में ट्रेंट रॉकेट्स के लिए खेल रही हैं. वहीं पर 'द क्रिकेट पेपर' से बात करते हुए हरमन बोलीं,

'मैं ये नहीं कहूंगी कि मुझे अपने द्वारा कही गई किसी बात पर अफ़सोस है क्योंकि एक प्लेयर के रूप में अंततः आप चाहते हैं कि मैदान पर सही चीजें हों. एक प्लेयर के रूप में हमेशा आपके पास खुद को एक्सप्रेस करने और आप क्या महसूस करते हैं, वो कहने का अधिकार होता है.

मैं नहीं सोचती कि मैंने किसी प्लेयर या किसी व्यक्ति को कुछ गलत कहा. मैंने सिर्फ़ वही कहा जो मैदान पर घटा. मुझे किसी चीज का अफ़सोस नहीं है.'

Advertisement

हरमन के बवाल की बात करें तो तीसरे वनडे में आउट दिए जाने के बाद वह अंपायर से भिड़ गई थीं. उन्होंने बल्ला मारकर स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स बिखेर दिए थे. और फिर अंपायर पर चिल्लाती हुईं पविलियन की ओर गईं. इतना ही नहीं, उन्होंने जाते-जाते क्राउड को अंगूठा भी दिखाया था.

और फिर मैच के बाद प्रजेंटेशन के वक्त भी उन्होंने अंपायरिंग पर गंभीर सवाल किए थे. और फिर टीम फ़ोटो के वक्त बांग्लादेशी कप्तान से अंपायर्स को भी बुलाने को कहा था. हरमन का आरोप था मैच बचाने में सबसे बड़ा रोल अंपायर्स का था.

इस बवाल के बाद ICC ने हरमन को सजा भी सुनाई थी. ICC ने हरमन पर दो मैच का बैन लगाया था. साथ ही उन्हें तीन डि-मेरिट पॉइंट भी मिले थे. इस बैन के चलते हरमन एशियन गेम्स के पहले दो मैच नहीं खेल पाएंगी. यह मैच क्वॉर्टर-फाइनल और सेमी-फाइनल होंगे. अगर भारत इन दो मैच को जीत पाया, तो हरमन फाइनल खेल सकती हैं.

Advertisement

वीडियो: हरमनप्रीत कौर एंग्री पर लगा बैन, अब BCCI ये फैसला लेगा!

Advertisement