The Lallantop

'टीम में कोई बदलाव? मुझे नहीं पता...' गुजरात कैप्टन हार्दिक ने टॉस पर क्या कह दिया?

अपनी टीम के बारे में नहीं जानते हार्दिक?

Advertisement
post-main-image
टॉस के दौरान हार्दिक और शिखर (Courtesy: IPLT20)

IPL 2023 में पंजाब किंग्स का मुकाबला पिछले साल की चैम्पियन टीम गुजरात टाइटन्स से हो रहा है. ये मैच चंडीगढ़ के आई एस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में गुजरात के कैप्टन हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता. टॉस जीतकर हार्दिक ने एक ऐसी बात कह दी, जिसे सुन फै़न्स का सर चकरा जाएगा. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टॉस के लिए हार्दिक और पंजाब के कप्तान शिखर धवन मैदान में आए. शिखर ने कॉइन उड़ा दिया. हार्दिक ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला सुनाया. उन्होंने कहा -

हम पहले बॉलिंग करेंगे. विकेट देखने में अच्छा लग रहा है. मैंने जितना देखा है, इस विकेट पर चेज़ करना अच्छा रहेगा. (पिछले मैच की हार पर हार्दिक ने कहा) ऐसा लाखों में एक बार होता है. हम ऐसी टीम है जो हंसते हुए हार का सामना करते हैं. हमने आखिरी ओवर तक अच्छा क्रिकेट खेला था. होता है कभी-कभी. ये एक नया मैच है. हम मुस्कुराते हुए आएंगे, और अच्छा क्रिकेट खेलेंगे.

Advertisement

हैरत में डालने वाली बात इसके बाद हुई. हार्दिक से उनकी टीम में हुए बदलाव के बारे में पूछा गया. उन्होंने कहा -

मुझे नहीं पता. पेपर (टीमशीट) पर लिखा है.

पंजाब के कैप्टन शिखर धवन ने बताया कि वो भी पहले बॉलिंग करने वाले थे. धवन ने कहा -

Advertisement

कोई दिक्कत नहीं है. वैसे हम भी पहले बॉलिंग ही करना चाहते थे. हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. क्रिकेट में ऐसा होता रहता है. सनराइजर्स से मिली हार पहली नहीं है, ना ही आखिरी होगी. आज हम अच्छा क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे. हमने दो बदलाव किए हैं - नेथन एलीस की जगह कगीसो रबाडा और सिकंदर रजा की जगह भाणुका को मौका मिला है.

मोहित शर्मा को मिला मौका

34 साल के पेसर मोहित शर्मा को हार्दिक पंड्या की टीम ने मौका दिया है. मोहित इससे पहले IPL में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब जैसी टीम्स के लिए खेल चुके हैं. मोहित IPL में अब तक 86 मैच में 92 विकेट्स ले चुके हैं. उन्होंने साढ़े आठ की इकनॉमी से बॉलिंग की है. मोहित को यश दयाल की जगह मौका मिला है. गुजरात और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले हुए मैच के आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने यश दयाल को लगातार पांच छक्के मार KKR को जीत दिलाई थी. 

प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स – प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, भाणुका राजपक्षे, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, कगीसो रबाडा, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह.

गुजरात टाइटंस – रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्ज़ारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोसुआ लिटिल.

 

 

वीडियो: 'विकेट के पीछे से ही नहीं, आगे से भी गेम पलट सकते हैं धोनी'-माही की बैटिंग देख बोले फैन्स

Advertisement