The Lallantop

क्रिकेट की पिच पर भी बड़े काम के हैं हेयर ड्रायर और स्टीम आयरन!

गुवाहाटी के ग्राउंड्समेन ने कराई BCCI की बेइज्जती.

Advertisement
post-main-image
Guwahati Stadium Pitch का निरीक्षण करते Indian Cricket Team Captain Virat Kohli और Pitch को Hairdryer से सुखाने की कोशिश करता Ground staff
श्रीलंका की टीम आजकल भारत दौरे पर है. यहां दोनों को तीन T20I मैचों की सीरीज खेलनी है. पहला T20I मैच गुवाहाटी में होना था. होना था इसलिए, क्योंकि बारिश के चलते इस मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. दरअसल बारिश तो रुक गई थी, लेकिन बारिश से भीगी पिच को सुखाने के लिए वहां अच्छे इंतजाम नहीं थे. और जो इंतजाम थे, उनके बारे में जानकर आप हंस पड़ेंगे.
इससे पहले भारत ने टॉस जीता और पहले बोलिंग का फैसला किया. हालांकि टॉस के बाद बारिश आ गई और पिच पर कवर डाल दिए गए. लेकिन कवर में छेद होने के चलते काफी पानी पिच पर पहुंच गया. इस पानी को सुखाने की कोशिश ने BCCI का मज़ाक बनवा दिया.

# जब चले हेयर ड्रायर

पहले तो ग्राउंड्समेन ने पिच को हल्के रोलर और वैक्यूम क्लीनर से सुखाने की कोशिश की. इसके बाद अंपायर शमसुद्दीन, नितिन मेनन और अनिल कुमार चौधरी ने पिच और आउटफील्ड का निरीक्षण किया. तीनों लोग पिच और आउटफील्ड की हालत से संतुष्ट नहीं थे.
इसके बाद दोनों ने टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री से बात की. कोहली ने भी पिच का मुआयना किया और इसी दौरान कुछ मज़ेदार दिख गया. ग्राउंड्समेन पिच को सुखाने के लिए हेयरड्रायर और स्टीम आयरन का इस्तेमाल कर रहे थे.
Hairdryer 1
खूब बना Hairdryer का मज़ाक

ट्विटर पर लोगों ने इसका जमकर मज़ाक बनाया. दुनियाभर के क्रिकेट फैंस BCCI के इस इंतजाम से सहमत नहीं थे. फैंस से खचाखच भरे इस स्टेडियम में आए सभी लोगों को मैच न होने से काफी निराशा हुई. निराश होने वालों में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भी शामिल थे.
चोपड़ा ने कहा,
'यह और कुछ नहीं, बल्कि एक स्कूली बच्चों जैसी गलती है. 22 यार्ड (पिच) एक पवित्र स्थान है और उन्होंने कवर में कुछ छेद छोड़ दिए. इससे पानी अंदर चला गया. यह सरासर लापरवाही है. आप इस स्तर पर बहाने नहीं बना सकते.'
तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को इंदौर में खेला जाएगा, जबकि आखिरी मैच 10 जनवरी को पुणे में होगा.


असम में INDvsSL T20 से पहले टीम इंडिया कैप्टन विराट कोहली ने CAA पर दिया बयान

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement