The Lallantop

आठ साल की बेटी को समझाना पड़ा... ये लेटर पढ़ इंडियन स्टेडियम्स के हालात पर गुस्सा आएगा!

इन मांगों को पूरा करेंगे जय शाह?

Advertisement
post-main-image
अरुण जेटली और जय शाह (Twitter/File image)

भारत में कई क्रिकेट स्टेडियम्स हैं. इनमें से कुछ पर इंटरनेशनल क्रिकेट खेला जाता है. ऐसा कम ही होता है कि टीम इंडिया खेल रही हो और मैदान खाली हो. ग्राउंड में लड़के और लड़कियां, दोनों आते हैं. ऐसा ही कुछ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी देखने को मिला. यहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में छह विकेट से हराया. और इस टेस्ट के बाद एक फीमेल फैन ने जय शाह को एक ओपन लेटर लिखा है. और उनके आगे कुछ मांगें रखी हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शिल्पा फड़के नाम की एक ट्विटर यूज़र ने लिखा,

‘मैं पिछले 14 महीनों में अपनी बेटी के साथ भारत के दो सबसे बड़े शहरों में क्रिकेट देख चुकी हूं. मैं आपके साथ एक अनुभव शेयर करना चाहती हूं, और चाहती हूं कि ऐसा फिर न हो. कोटला और वानखेडे, दोनों स्टेडियम्स में बहुत खराब शौचालय थे. मुंबई में महिलाओं के ज्यादातर शौचालय बंद थे. हमें एक शौचालय खुला मिला, पर वहां न लाइट्स थी, न पानी, न कूड़ेदान, न टॉयलेट पेपर. वॉटर क्लॉसेट भी बहुत गंदा था. आप सोच भी नहीं सकते इतनी गंदगी थी. मुझे अपनी आठ साल की बच्ची को समझाना पड़ा कि जबतक हम स्टेडियम से बाहर नहीं निकल जाते, पानी मत पीना.’

Advertisement

शिल्पा ने आगे दिल्ली पर बात की. वो लिखती हैं,

'दिल्ली में मुंबई से ज्यादा शौचालय खुले मिले थे. पर वॉटर सप्लाई से फ्लश टैंक्स को कनेक्ट करने वाली पाइप्स थी ही नही. कोई डस्टबिन नहीं था, टॉयलेट पेपर नहीं था. ज़मीन पानी से भीगी थी. इससे वॉटर क्लॉसेट भी गंदे हो गए. बहुत गंदी बदबू आ रही थी. फिर से हमने उसी रूल का पालन किया- पानी नहीं पीना है. साफ-सुथरे और सुरक्षित शौचालय हमारा अधिकार है. हमसे प्लीज़ मत कहिए कि घर रहकर मैच देखो, जो मिला है उसके लिए शुक्रगुज़ार रहो, मर्दों की तरह 'रोक कर रखो'. ये शर्मनाक है कि महिला दर्शकों को ऐसी चीज़ों से गुज़रना पड़ता है.'

शिल्पा ने आगे विमेंस IPL का जिक्र किया और कहा,

Advertisement

‘विमेंस IPL सही दिशा में अच्छा कदम है. इससे जो महिलाएं स्पोर्ट्स में हैं, उन्हें फायदा होगा. पर जो लड़कियां या महिलाएं ग्राउंड पर जाकर स्पोर्ट्स को फॉलो करती हैं, उन्हें भी थोड़ी इज़्ज़त मिलनी चाहिए. इस केस में हम पैसे दे रहे हैं, हम चाहते हैं कि बेसिक जरूरतें पूरी की जाएं. इसी साल भारत मेंस वर्ल्ड कप होस्ट करने वाला है. क्या BCCI उससे पहले अपना माइंडसेट बदलने का चैलेंज लेगा? सही टॉयलेट्स बनाइए और उन्हें चलाने के लिए एजेंसी को हायर कीजिए. ये सही किया जा सकता है. उम्मीद करती हूं आप इस सुझावों के सीरियसली लेंगे. शुक्रिया.’

शिल्पा के ट्वीट्स ट्रेंड कर रहे हैं. उनके पहले ट्वीट को लाखों लोग देख चुके हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है. जय शाह या BCCI की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है, तो हमें कॉमेंट्स में जरूर बताइए.
 

वीडियो: IND vs AUS के दूसरे टेस्ट मैच में रोहित ने किसे दिया टीम टीम इंडिया की जीत का क्रेडिट

Advertisement