The Lallantop

'धुरंधर 2' पर भड़के ध्रुव राठी ने अब आदित्य धर को क्यों सुना दिया?

इससे पहले वो 'धुरंधर' की तुलना आतंकी संगठन ISIS से भी कर चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
ध्रुव राठी 'धुरंधर' को पाकिस्तान बेस्ड 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' बता चुके हैं.

दिसंबर में Dhurandhar के ट्रेलर रिलीज़ पर यूट्यूबर Dhruv Rathee ने उसकी तुलना आतंकी संगठन ISIS से कर दी थी. बाद में उन्होंने इसे एक बढ़िया ढंग से बनाई गई प्रोपगैंडा मूवी बताया था. यही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर उस मूवी को बर्बाद करने की धमकी देते हुए एक वीडियो अपलोड की थी. मगर उस पर वो खुद ही ट्रोल हो गए थे. अब Dhurandhar 2 सिनेमाघरों में लगी, जिसे ध्रुव ने दोबारा प्रोपगैंडा फिल्म कहा है. फ़र्क ये है कि वो इस बार इसे एक खराब ढंग से बनी हुई फिल्म बता रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

19 मार्च को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए ध्रुव ने लिखा,

"मैंने तीन महीने पहले ही आदित्य धर को बीजेपी के लिए प्रोपगैंडा करने वाला बताया था. अब सबको ये साफ दिखाई देगा. पिछली फिल्म में ये चीज़ थोड़ी छुपी हुई थी. लेकिन इस बार उन्होंने ओवर कॉन्फिडेंस में इसे बहुत खुलकर दिखाया है. जैसा मैंने पहले भी कहा था- अच्छी तरह बना हुआ प्रोपगैंडा ज्यादा खतरनाक होता है. लेकिन इस बार तो वो भी ठीक से बन नहीं पाया है."

Advertisement
dhurandhar 2
ध्रुव राठी की पोस्ट.

ध्रुव ने 20 दिसंबर को यूट्यूब पर 'धुरंधर' की आलोचना करते हुए एक वीडियो शेयर की थी. उसमें उन्होंने आदित्य की तुलना हिटलर के पसंदीदा फिल्ममेकर से कर डाली थी. वो कहते हैं,

"मैं आदित्य धर से यही कहना चाहूंगा कि अगर आप अपनी फिल्मों में गलत प्रोपगैंडा डालना बंद नहीं करेंगे, तो आपकी पहचान भी हिटलर की फेवरेट फिल्ममेकर लेनी रीफेनस्टाल जैसी ही बन जाएगी. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहूंगा कि समय हमेशा बदलता रहता है. अगर कभी आपके बारे में भी कोई ऐसी फिल्म बन गई, जो आपको गलत ढंग से दिखाए, तो उसका आपकी इमेज पर क्या असर पड़ेगा? इस बारे में सोचना चाहिए."

ध्रुव पहले पार्ट के ट्रेलर रिलीज़ के बाद उसकी तुलना ISIS से करने लग गए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा ज़ाहिर करते हुए कहा था कि आदित्य ने घटियापन की सभी हदें पार कर दी हैं. उन्होंने तब ट्रेलर में दिख रही हिंसा और खून-खराबे को आड़े हाथ लिया था. उसी दौरान उन्होंने ये भी कहा कि इतने वॉयलेन्स को देखना वैसा ही है, जैसा ISIS के गला काटने वाले वीडियो को मनोरंजन कह देना है. हालांकि उन्हें इस बयान पर सोशल मीडिया पर चौतरफ़ा लताड़ा गया था.

Advertisement

वीडियो: 'धुरंधर' को ध्रुव राठी ने बर्बाद करने की दी थी धमकी, खुद ही ट्रोल हो गए

Advertisement