फाफ डु प्लेसी (Faf Du Plessis). साउथ अफ्रीकन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान. कुछ दिनों पहले ही इनकी एक किताब लॉन्च हुई. नाम है फाफ: थ्रू फायर (Faf: Through Fire). और नाम के मुताबिक ही किताब के लॉन्च होते ही आग लगनी शुरू हो गई है. डु प्लेसी ने अपनी किताब में एबी डी विलियर्स को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे देख हर कोई सन्न रह गया.
डु प्लेसी और डी विलियर्स, दोनों की गिनती साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ियों में होती है. दोनों ने प्रोटियाज टीम के लिए काफी लंबे समय तक साथ में क्रिकेट खेला है. यहां तक कि दोनों खिलाड़ियों की पढ़ाई भी एक ही स्कूल में हुई है. लेकिन अब डु प्लेसी ने डी विलियर्स को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है. डु प्लेसी मुताबिक वो क्रिकेट के मिस्टर 360 डिग्री से जलन महसूस करते थे.
एबी डी विलियर्स से जलते थे डु प्लेसी, नहीं करने दी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी!
इस खुलासे पर आपको भी यकीन नहीं होगा.


डु प्लेसी के मुताबिक उन्होंने इस बात को जब स्वीकार कर लिया, कि वो एबी डी विलियर्स से जलते हैं. तो उन्हें बेहतर महसूस होने लगा था. डी विलियर्स के साल 2018 में संन्यास लेने के बाद से दोनों खिलाड़ियों के बीच संबंध काफी खराब हो गए. क्योंकि इस दौरान साउथ अफ्रीकन टीम ट्रांजिशन फेज से गुजर रही थी. और उनके अचानक से संन्यास लेने से टीम का बैलेंस बिगड़ गया.
डु प्लेसी ने आगे खुलासा किया कि एबी ने साल 2019 वर्ल्ड कप से ठीक पहले फिर से टीम में वापसी की इच्छा जताई. लेकिन कप्तान डु प्लेसी ने इसे अस्वीकार कर दिया, जिससे दोनों के रिश्ते और भी खराब हो गए.
इसके साथ ही उन्होंने साल 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान हुए वाकये का भी खुलासा किया. जब मैदान पर हुई एक गलती की वजह से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी. दरअसल 2011 वर्ल्ड कप के क्वॉर्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के सामने न्यूज़ीलैंड की चुनौती थी. इस दौरान न्यूज़ीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 222 का लक्ष्य दिया था.
जिसे चेज करते हुए दक्षिण अफ्रीका ठीक-ठीक कंडीशन में थी. इसी दौरान डु प्लेसी के साथ कंफ्यूजन के चलते डी विलियर्स आउट हो गए और दक्षिण अफ्रीका मैच हार गई. डु प्लेसी ने खुलासा किया कि मैच के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी.
# Warner को बताया Bullyइसके साथ ही उन्होंने साल 2018 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज़ को लेकर भी बात की. जब पहले मैच के दौरान डेविड वार्नर और क्विंटन डी कॉक बीच तीखी बहस हो गई थी. डु प्लेसी ने अपनी किताब में खुलासा किया कि इस वाकये के बाद ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स उन्हें ‘बुली’ करना चाहते थे. हमें अपने लिए खड़ा होना पड़ा. उन्होंने पूरे मैच में हमें गालियां दीं. लेकिन हमने मैच में वापसी की और सीरीज को पलट दिया. वार्नर पूरे मैच के दौरान लगातार हमें उकसा रहे थे और मेरे पास उकसाने वालों के लिए समय नहीं था.
अब डु प्लेसी के इन खुलासों के बाद बम फटना तय है. क्योंकि क्रिकेट फ़ैन्स उन्हें और एबी डी विलियर्स को काफी अच्छा दोस्त मानते थे. लेकिन इन्होंने जो मिस्टर 360 को लेकर जो बातें कही है, उससे विवाद होना तय है.
PCB ने वर्ल्ड कप के लिए शाहीन शाह अफरीदा का करियर बर्बाद कर दिया!











.webp?width=275)


.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)



