मुंबई सीनियर सेलेक्शन कमिटी के पूर्व प्रेसिडेंट आगरकर को अब नेशनल सेलेक्शन कमिटी के प्रेसिडेंट की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है. ऐसा इसलिए है क्योंकि नए संविधान में ज़ोनल सिस्टम नहीं है. ख़बर यह भी है कि पूर्व इंडियन मीडियम पेसर और जूनियर सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन वेंकटेश प्रसाद ने भी सीनियर सेलेक्टर की पोस्ट के लिए अप्लाई किया है.
BCCI ने आवेदन के लिए 24 जनवरी को लास्ट डेट तय किया था. अपने करियर में 26 टेस्ट, 191 वनडे और 3 T20I खेलने वाले आगरकर इस लिस्ट में सबसे हाई-प्रोफाइल नाम हैं. आगरकर के नाम 349 इंटरनेशनल विकेट हैं.

Venkatesh Prasad, फाइल फोटो Getty
आगरकर ने वनडे में 288 विकेट लिए हैं. वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बोलर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. अपने दौर के सबसे तेज बोलर्स में से एक रहे आगरकर ने सिर्फ 23 वनडे मैचों में 50 विकेट पूरे कर लिए थे. यह एक रिकॉर्ड था.
आगरकर के बारे में बात करते हुए BCCI के एक ऑफिशल ने PTI से कहा,
अजित का इस रेस में आना इंट्रेस्टिंग है. वह एक ऐसा व्यक्ति है जिसने अप्लाई करने से पहले काफी सोच-विचार किया होगा. अगर किसी को लगा होगा कि सिवा (शिवरामकृष्णन) का सेलेक्टर्स का चेयरमैन बनना पक्का है, तो उसे फिर से सोचना होगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन लोग शॉर्ट-लिस्ट होते हैं.'आगरकर और शिवरामकृष्णन के अलावा कई अन्य क्रिकेटर्स ने भी सेलेक्शन कमिटी के लिए आवेदन किए हैं. इनमें कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं.
1- अजित आगरकर (मुंबई) 2- वेंकटेश प्रसाद (कर्नाटक) 3- चेतन शर्मा (हरियाणा) 4- नयन मोंगिया (बड़ौदा) 5- लक्ष्मण शिवरामकृष्णन (तमिलनाडु) 6- राजेश चौहान (मध्य प्रदेश) 7- अमय खुरासिया (मध्य प्रदेश) 8- ज्ञानेंद्र पांडेय (उत्तर प्रदेश) 9- प्रीतम गांधे (विदर्भ)
अजित आगरकर: अगला सचिन कहे जाने वाले बैट्समैन के फास्ट बॉलर बन जाने की कहानी
























