The Lallantop

सचिन, गावस्कर और विराट ठीक... लेकिन 41 साल का ये युवा अलग ही है!

धोनी की तारीफ़ में क्या बोले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान?

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी, इंडियन क्रिकेट के दो महारथी (पीटीआई फोटो)

माही भैया आए. आते ही धड़ाधड़ दो छक्के जड़ दिए. वो भी सनसनाती हुई बोलिंग पर. ऐसी बैटिंग हुई तो बवाल होना ही था. हुआ भी. और ये बवाल खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा. भारत छोड़िए, पाकिस्तान तक से 41 साल के युवा, धोनी जी की तारीफें आ रही हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अभी तक हुए दोनों मैचेज मिलाकर धोनी ने कुल 10 गेंदें खेली हैं. लेकिन इन दस गेंदों में वह 26 रन कूट चुके हैं. यानी माही अब उसी रूप में दिख रहे हैं, जिसे देख लोग उनके फैन बने थे. लखनऊ के खिलाफ़ मार्क वुड को लगातार दो छक्के मार, माही ने बेहतरीन अंदाज में अपने पांच हजार IPL रन पूरे किए.

इस पारी को देखने के बाद स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट नौमान नियाज़ ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ से '41 साल के युवा' धोनी पर सवाल किया. जिसके जवाब में लतीफ बोले,

Advertisement

'वह सिर्फ़ IPL में पांच हजार रन बना चुके हैं. धोनी के पास हमेशा से एक गोल्डेन टेम्प्लेट था. भारत और वर्ल्ड क्रिकेट के लिए उनका इतिहास सोने से लिखा हुआ है. आप और मैं जो चाहें, कह सकते हैं लेकिन इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता. वह निश्चित तौर पर ग्रेटेस्ट एवर इंडियन कैप्टन और एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. इसमें कोई शक़ ही नहीं है. आप उनके खेलने का अंदाज देखिए.

उन्होंने बस दो-तीन गेंदें खेलीं और दिखाया कि वह हमेशा से क्या करने के क़ाबिल थे. वह सबसे प्रसिद्ध प्लेयर हैं. हमने सचिन तेंडुलकर, सुनील गावस्कर और विराट कोहली तक को देखा है. लेकिन धोनी, जिस तरीके से वह फील्ड पर खुद को पेश करते हैं और जैसी उनकी फॉलोइंग है, इसमें एक अलग ही वाइब और इंटेंसिटी है, बहुत कमाल.'

इस बार धोनी पर बहुत बात हो रही है. और इसमें उनकी बैटिंग के अलावा भी दो मुख्य वजहें हैं. पहली वजह तो ये कि धोनी अब सिर्फ IPL में दिखते हैं. और दूसरी वजह है कि इस बार CSK सालों बाद अपने घर में लौटी है. होम-अवे सिस्टम के तहत इस बार सारी टीम्स अपने आधे मैच घर में खेलेंगी. और धोनी के होते हुए चिदंबरम स्टेडियम में मचने वाला शोर उनका भौकाल बढ़ाता ही जा रहा है.

Advertisement

वीडियो: धोनी पर्सनल माइलस्टोन के पीछे नहीं जाते!

Advertisement