महेंद्र सिंह धोनी. इंडियन क्रिकेट के सुपरस्टार. उनकी कप्तानी में भारत ने तीन ICC ट्रॉफी अपने नाम कीं. मैदान के अंदर अनगिनत रिकॉर्ड बना चुके माही का ग्राउंड के बाहर भी रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी है. वो अपने राज्य यानी झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स पे करने वाले आदमी हैं.
रिटायर होकर भी धोनी इतना कमा रहे, टैक्स पेमेंट जान सबके होश उड़ गए!
इतना टैक्स तो तब नहीं दिया, जब टीम इंडिया के लिए खेल रहे थे, कप्तान थे!
.webp?width=360)

इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक धोनी ने 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष 2022-23 में 38 करोड़ का एडवांस टैक्स चुकाया है. 2021-22 में भी धोनी ने इतना ही एडवांस टैक्स चुकाया था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी लगातार झारखंड के सबसे बड़े आयकर दाता बने हुए हैं. 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी धोनी की कमाई पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.
कई कंपनियों में है धोनी का निवेशअब सवाल ये उठता है कि महेंद्र सिंह धोनी की इतनी कमाई कैसे होती है? इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक धोनी की कमाई का एक बड़ा हिस्सा अलग अलग कंपनियों में उनके निवेश से आता है. धोनी ने होमलेन, CARS24, खाता बुक समेत कई कंपनियों में इन्वेस्ट किया है. उनके पास रांची में करीब 43 एकड़ खेती योग्य जमीन है. इस साल के एडवांस टैक्स के आधार पर अनुमान है कि उनकी कमाई बीते 2 साल में लगभग बराबर रही है.
इंडिया टुडे के मुताबिक साल 2020-21 में महेंद्र सिंह धोनी ने 30 करोड़ रुपए बतौर एडवांस टैक्स जमा किए थे. 38 करोड़ के एडवांस टैक्स से अनुमान लगाया जा सकता है कि धोनी की कमाई करीब 130 करोड़ रुपए होगी. 2019-20 में धोनी ने 28 करोड़ का एडवांस टैक्स जमा किया था, जो 2018-2019 के एडवांस टैक्स के बराबर ही था. इसके पहले 2017-18 में धोनी ने 12.17 करोड़ रुपए और 2016-17 में 10.93 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स जमा किया था. मतलब साफ है कि धोनी की कमाई उनके रिटायरमेंट के बाद भी बढ़ ही रही है.
बताते चलें कि धोनी फिलहाल IPL में हिस्सा ले रहे हैं, जहां वो चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान संभाल रहे हैं. पहले दोनों मुकाबले में धोनी काफी लेट बैटिंग करने आए मगर फैन्स को खुश होने का मौका दे दिया. पहले मैच में उन्होंने एक छक्का जबकि अगले मुकाबले में दो छक्के लगाए. ऐसे में फैन्स को उम्मीद है कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट और आगे बढ़ेगा, माही का जलवा ग्राउंड पर उतना ही देखने को मिलेगा.
वीडियो: धोनी पर्सनल माइलस्टोन के पीछे नहीं जाते!






















