The Lallantop

धोनी के लिए ऐसा पोस्टर, जडेजा गुस्सा ही गए होंगे!

ठीक बात नहीं है ये.

Advertisement
post-main-image
धोनी फ़ैन्स ने ईडन में गदर ही काट दिया (पीटीआई फाइल)

धोनी फ़ैन्स ने संडे, 23 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में अलग ही बवाल मचा दिया. कोलकाता का होम स्टेडियम उस दिन पीले रंग का दिख रहा था. धोनी-धोनी के नारे दूर-दूर तक सुने जा सकते थे. ऐसा लग रहा था कि धोनी की टीम अपने घरेलू स्टेडियम में खेल रही हो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

और इन सबके बीच एक पोस्टर ने भी चर्चा बटोरी. धोनी के दीवानों का ये पोस्टर देख रविंद्र जडेजा को बुरा भी लगा होगा. बात CSK की पारी के आखिरी ओवर की है. अजिंक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा बैटिंग कर रहे थे. टीम के कुल तीन विकेट्स गिरे थे. और तभी कैमरा फ़ैन्स की ओर घूमा.

जिसके हाथ में एक पोस्टर था. इस पोस्टर पर लिखा था,

Advertisement

'जड्डू, क्या आप प्लीज़ पहली गेंद पर अपना विकेट गंवा सकते हो? हम माही को देखना चाहते हैं.'

जाहिर है, कोई भी बल्लेबाज अपना विकेट नहीं गंवाना चाहता. और जड्डू को ये बात अच्छी नहीं लगी होगी. लेकिन फ़ैन्स का क्या, उन्हें तो अपने थला की बैटिंग देखनी थी. और वो देखने को मिली भी. जडेजा इसी ओवर में आठ गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए. और इसके बाद धोनी क्रीज़ पर आ ही गए.

धोनी के दीवानों ने दिखाए ऐसे पोस्टर्स

हालांकि फ़ैन्स को धोनी के बल्ले से छक्के देखने को नहीं मिले. वह इस गेम में तीन गेंदों पर दो रन बनाकर नाबाद लौटे. मैच की बात करें तो यहां CSK के हीरो रहे वेटरन बैटर अजिंक्य रहाणे. रहाणे ने 29 गेंदों पर 71 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. नए ही अंदाज में दिख रहे रहाणे ने अपने शॉट्स से लोगों का खूब मनोरंजन किया.

Advertisement

और इस काम में उन्हें शिवम दुबे और डेवन कॉन्वे की मदद भी मिली. दुबे ने 21 गेंदों पर 50 जबकि कॉन्वे ने 40 गेंदों पर 56 रन बनाए. CSK ने बीस ओवर्स में चार विकेट खोकर 235 रन बना डाले. जवाब में KKR 186 रन ही बना पाई. उनके लिए जेसन रॉय ने 61 और रिंकू सिंह ने 53 रन बनाए. KKR के लिए तुषार देखपांडे और महीश तीक्षणा ने दो-दो विकेट निकाले.

वीडियो: धोनी रिव्यू सिस्टम KKR के खिलाफ भी कमाल कर दिया

Advertisement