Commonwealth Games 2022. विमिंस वेटलिफ्टिंग 76kg कैटेगरी में इंडिया मेडल लाने से चूक गया है. इंडिया को रिप्रेसेंट करने उतरीं पूनम यादव क्लीन एंड जर्क में एक भी लिफ्ट पूरी नहीं कर पाई. जिसके बाद उनका मेडल लाने का सपना टूट गया.
अनफिट वेटलिफ्टर ने जानबूझकर टीम इंडिया को धोखा दिया?
इस गलती से कम हुआ भारत का एक मेडल.


अब इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (IWLF) ने पूनम पर बड़ा आरोप लगाया है. IWLF के प्रेसिडेंट सहदेव यादव ने कहा है कि पूनम ने बिना पूरी तरह फिट हुए गेम्स में हिस्सा लिया था. उनके घुटने में इंजरी है. और इस वजह से इंडिया का एक मेडल छूट गया. न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए उन्होंने कहा,
‘एक मेडल हाथ से छूट गया है. साफ तौर पर उन्होंने वेटलिफ्टिंग में एक मेडल ड्रॉप कर दिया. इसी वजह से शुरुआत में हमने इनका नाम रोक कर रखा था. लेकिन एथलीट ने कहा कि वो फिट हैं. और उन्होंने एक डॉक्टर से लिया हुआ फिटनेस टेस्ट भी दिखाया. उसने लेट जॉइन किया था इसलिए हम उसका नाम वापस नहीं ले सकते थे.’
अपनी बात आगे रखते हुए सहदेव ने कहा,
‘अगर आप उसकी लिफ्टस को ध्यान से देखोगे, तो क्लीन एंड जर्क में भार उठाते समय वह अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे रही थी. पूरी ताकत लगाने के लिए घुटने को मोड़ना पड़ता है. लेकिन उनके केस में ये गायब था. ये साफ था कि वो 100 प्रतिशत फिट नहीं थी और हमने एक मेडल गंवा दिया.’
वहीं जब पूनम से उनकी परफॉर्मेंस पर सवाल किया गया. तो उन्होंने कहा,
‘हां जी, हां जी, बिल्कुल फिट थी. इंजरी लिफ्टर की जिंदगी का हिस्सा है. और ये मेरे साथ भी हुआ. ऐसा होता है, मेरी खराब किस्मत.’
इसके साथ पूनम ने अपने आखिरी प्रयास पर भी बात की. पूनम ने क्लीन एंड जर्क में 116kg की अपने दोनों लिफ्ट मिस की थीं. लेकिन आखिरी प्रयास में वो लिफ्ट के बेहद करीब थी. और यहां पर लाइट जलने से पहले उन्होंने आयरन रॉड को गिरा दिया. इस पर पूनम ने कहा,
‘उसने स्माइल किया और मैंने गिरा दिया.’
बताते चलें, क्लीन एंड जर्क से पहले स्नैच राउंड तक पूनम सिल्वर मेडल की दावेदार थी. उन्होंने स्नैच में 98kg वजन उठाया था. यहां पर भी उन्होंने अपनी पहली लिफ्ट मिस की थी. उसके बाद दूसरी लिफ्ट में 95kg और फिर तीसरी लिफ्ट में 98kg वजन उठाया था. स्नैच राउंड तक पूनम से ऊपर सिर्फ कनाडा की वेटलिफ्टर थी. लेकिन क्लीन एंड जर्क में मामला गड़बड़ हो गया.
बैडमिंटन में गोल्ड जीतने से कैसे चूक गया भारत?






















