The Lallantop

100 मीटर की अंतरराष्ट्रीय रेस एथलीट ने टहलकर पूरी की, वजह जान लोगों का दिमाग गर्म हो गया

दूसरे देश में जाकर कोई एथलीट ऐसा कैसे कर सकता है? जब हकीकत पता चली तो सबसे बड़ा खेल अधिकारी सस्पेंड

Advertisement
post-main-image
सभी एथलीट आगे बढ़ जाते हैं और नसरा बहुत पीछे छुट जाती हैं. (फ़ोटो/वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)

चीन में 31वें समर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जा रहा है. यहीं से सोमालिया के एक एथलीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिलाओं की 100 मीटर रेस चल रही है. रेस में सोमालिया की नसरा अबुकर अली ने भी हिस्सा लिया. लेकिन उन्होंने रेस को 21.81 सेकंड में खत्म किया. लास्ट रनर अप से 8 सेकंड लेट. खेल खत्म होने के बाद उनका वीडियो वायरल हुआ. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक 2 अगस्त को नेपोटिज़्म के आरोप में सोमाली के एक खेल अधिकारी को सस्पेंड भी कर दिया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया पर वीडियो को एल्हम गराड नाम की यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सभी महिला एथलीट रेस की तैयारी कर रही हैं, जबकि नसरा वो भी ठीक से नहीं कर पा रही हैं. जैसे ही बजर बजता है, सभी एथलीट आगे बढ़ जाते हैं और नसरा बहुत पीछे छूट जाती हैं. दूसरे एथलीट तेजी से रेस पूरी करते हैं, वहीं नसरा बीच-बीच में ट्रैक पर रुकती हुईं नजर आ रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए एल्हम ने लिखा,  

"मिनिस्ट्री ऑफ यूथ एंड स्पोर्ट्स को अपना पद छोड़ देना चाहिए. ऐसी सरकार को देखकर निराशा हो रही है. सरकार रेस में सोमालिया को रिप्रेजेंट करने के लिए एक अनट्रेंड लड़की का सलेक्शन कैसे कर सकती है? यह वास्तव में चौंकाने वाला है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश पर खराब असर डालता है.''

Advertisement

एल्हम गराड ने एक कॉमेंट में सोमालियाई अधिकारियों पर नेपोटिज़्म का आरोप भी लगाया. उन्होंने लिखा,

"वह सोमाली एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष की भतीजी है. आप क्या उम्मीद कर रहे हैं? नेपोटिज़्म. हमारे पास सोमालिया में अच्छे एथलीट हैं लेकिन जब पैसे की बात आती है तो एक अलग कहानी है."

वीडियो वायरल होने के बाद 2 अगस्त को मिनिस्ट्री ऑफ यूथ एंड स्पोर्ट्स ने ट्विट कर सोमाली एथलेटिक्स महासंघ की अध्यक्ष खदीजो अदन दाहिर को सस्पेंड करने की जानकारी दी. साथ ही यह भी कहा गया है कि नसरा अबुबकर अली की पहचान न तो खिलाड़ी और न ही धावक के रूप में की गई है.  

Advertisement

वीडियो पर लोगों ने कई तरह के कॉमेंट्स किए. ब्रैंडन नाम के यूजर ने लिखा, 

“इसी तरह मैं अपने बुरे सपनों में भागता हूं.”

एक यूजर ने लिखा. 

“उसके आगे दौड़ने और पीछे दौड़ने में क्या अंतर है?”

कई यूजर्स ने कॉमेंट्स में यह भी लिखा कि नसरा ने पहली बार किसी रेस में पार्टिसिपेट किया है. 

वीडियो: ओलंपिक्स में टॉपर अमेरिका, चाइना जैसे देशों में खेलों की राजनीति पर पत्रकार ने ये बताया

Advertisement