The Lallantop

WWE रेसलर बना सलमान की फिटनेस का फैन, कहा-"यंगस्टर्स भी ऐसे जिम नहीं कर पाते"

WWE रेसलर शैंकी के मुताबिक, डेढ़ घंटे के जिम सेशन में सलमान एक बार भी बैठे नहीं थे.

Advertisement
post-main-image
शैंकी सिंह ने सलमान खान की 'भारत' में काम किया है.

Salman Khan दशकों से भारत के फिटनेस आइकॉन बने हुए हैं. उन्होंने आम लोगों के अलावा कई फिल्म सेलिब्रिटीज़ को भी जिम के लिए मोटिवेट किया है. पिछले दिनों WWE रेसलर Gurvinder Singh Malhotra उर्फ Shanky Singh ने सलमान से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया. दरअसल, दोनों ने एक बार साथ में जिम सेशन किया था. शैंकी बताते हैं कि सलमान वहां जिस हिसाब से वेट लिफ्टिंग कर रहे थे, उसे देखकर यंगस्टर्स भी सहम जाएंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शैंकी एक प्रोफेशनल रेसलर हैं. साथ ही वो 2019 में सलमान स्टारर 'भारत' में जलजला सिंह के रोल में भी नजर आए थे. इस मूवी के दौरान दोनों ने साथ में जिम ट्रेनिंग की थी. इंटरनेट पर शैंकी का एक वीडियो वायरल है, जहां उन्होंने एक सेशन का जिक्र किया है. वो कहते हैं,

"मैंने देखा कि सलमान सर के साथ 15-20 लोग आ रहे हैं. ऐसा लग रहा था कि ऑरा चलकर आ रहा है. मैंने उन्हें देखा तो चेयर के साथ ही उठ गया. उन्होंने मुझे देखकर पूछा कि तेरे मां-बाप कौनसी चक्की का आटा खिलाते हैं. तू तो काफी लंबा है. मैं थोड़ा घबरा गया क्योंकि मैंने पहली बार उन्हें सामने से देखा था."

Advertisement
shanky singh
‘भारत’ की शूटिंग के दौरान शैंकी और सलमान.

शैंकी आगे कहते हैं,

"सलमान सर रोज जिम करते हैं. इसलिए मैं उनसे पहले ही वहां पहुंच गया और ट्रेनिंग करने लगा. थोड़ी देर बाद सलमान भाई आए. यंगस्टर्स भी उस तरह की वेट लिफ्टिंग नहीं कर सकते, जैसी वो कर रहे थे. डेढ़ घंटे के सेशन में वो एक बार भी बैठे नहीं. पोज़ करते, फिर वर्कआउट करते. वर्कआउट भी काफी हैवी."

undefined

जब सलमान ने शैंकी को ट्रेनिंग करते देखा तो वो उनके पास आए. उन्होंने शैंकी को कुछ टिप्स दी. साथ ही अपने भाई सोहेल खान से कॉन्टैक्ट करने कहा. सोहेल खुद भी बॉडी-बिल्डिंग करते हैं. इसलिए सलमान चाहते थे कि शैंकी उनसे गाइडेंस लें. शूटिंग के दौरान उन्होंने सलमान के साथ खूब फ़ोटोज़ खिंचवाई. साथ ही उसे अपने सबसे बेहतरीन एक्सपीरियंस में से एक बताया.

Advertisement

शैंकी 7 फीट लंबे हैं. उनकी हाइट की वजह से ही उन्हें 'भारत' में कास्ट किया गया था. मगर प्रोफेशनली वो एक बॉडी बिल्डर ही हैं. द ग्रेट खली उनके गुरु हैं. खली की अकेडमी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट से उन्होंने ट्रेनिंग ली है. 2020 में WWE ने भारत से तीन रेसलिंग ट्रेनीज़ साइन किए थे. शैंकी भी उनमें से एक थे. वो सितंबर 2023 तक उससे जुड़े रहे. 'भारत' मूवी के अलावा वो WWE 2023 गेम में भी नजर आ चुके हैं.

वीडियो: SVC63: सलमान खान करेंगे 30 विदेशी फाइटर्स का सामना

Advertisement