The Lallantop

वो इतना सेल्फिश...बाबर ने सोचा भी नहीं होगा कि पाकिस्तानी दिग्गज उनको इतना गंदा सुना देंगे!

Champions Trophy 2025: Danish Kaneria ने Babar Azam पर जमकर निशाना साधा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में पाकिस्तान को 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा था

Advertisement
post-main-image
बाबर आजम की खूब आलोचना हो रही है (फोटो: AP)

बाबर आजम (Babar Azam). न्यूजीलैंड के खिलाफ (PAK vs NZ) चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) मैच में वो पाकिस्तानी टीम के टॉप स्कोरर रहे. बावजूद इसके लगातार उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. वजह क्या है? तो वो है बैटिंग में उनका स्ट्राइक रेट. बाबर ने मैच में काफी धीमी बैटिंग की और पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा. अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने बाबर आजम (Danish Kaneria Slams Babar Azam) को काफी गंदा सुना दिया है.

19 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में पाकिस्तान को 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.  बाबर ने मैच में 90 बॉल पर 64 रनों की धीमी पारी खेली थी. इसको लेकर कनेरिया ने बाबर पर जमकर निशाना साधा है. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बाबर आजम की बात करें तो वो रन तो बना रहे हैं, लेकिन वो खुद के लिए खेलते हैं. वो देखते हैं कि टीम तो हार ही जाएगी, तो चलो अपने ही रन कर लेते हैं. वो इतना सेल्फिश होकर खेलते हैं कि 90 बॉल्स पर 50 करते हैं. अगर आप ऐसे खेलते हो तो फिर आप कैसे जीत सकते हो या फिर आप ये उम्मीद भी कैसे कर सकते हो कि हमारी टीम अच्छा खेलेगी. सिर्फ बोलने से नहीं होता है, अच्छा काम करने से होता है.

ये भी पढ़ें: सचिन-गांगुली से आगे निकले बेन डकेट, 21 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया

Advertisement

कनेरिया ने इस इंटरव्यू के दौरान भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर भी बात की. उन्होंने पाकिस्तानी टीम पर निशाना साधते हुए कहा,

मुझे नहीं लगता कि इस बार इस मैच को लेकर बहुत अधिक चर्चा हो रही है क्योंकि पाकिस्तान अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहा है जबकि भारत शानदार क्रिकेट खेल रहा है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और इसके बाद कई खिलाड़ियों पर सवाल उठाए गए. लेकिन उसने 2025 की शुरुआत शानदार तरीके से की है. इंग्लैंड को वनडे और T20 दोनों में करारी शिकस्त देकर चैंपियंस ट्रॉफी में उतरा है. दूसरी तरफ पाकिस्तान का हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. वो अपनी घर की विकेट पर भी नहीं जीत पा रहा. टीम का कोई कॉम्बिनेशन भी नहीं बनाया गया है.

न्यूजीलैंड का कमाल

बात पाकिस्तान न्यूजीलैंड मैच की करें तो न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट खोकर 320 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड के लिए विल यंग और टॉम लैथम ने शतकीय पारी खेली थी. यंग 107 रन बनाकर आउट हुए. जबकि लैथम 118 रन बनाकर नाबाद रहे थे.आखिरी के ओवर्स में ग्लेन फिलिप्स ने धुआंधार बैटिंग की. उन्होंने  39 बॉल पर 61 रन कूट दिए. जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे थे. 

बारी जब पाकिस्तान के बैटिंग की आई तो उनकी शुरुआत काफी धीमी रही. 20.5 ओवर्स के बाद पाकिस्तान का स्कोर महज 69 रन था. जबकि उसके तीन प्लेयर्स पवेलियन लौट चुके थे. इसके बाद बाबर ने काफी स्लो बैटिंग की. जिस वजह से टीम पर काफी दवाब आ गया. सलमान आगा ने 28 बॉल्स पर 42 और खुशदिल शाह ने 49 बॉल्स पर 69 रन की पारी खेल टीम को और बड़े अंतर से हारने से बचा लिया. पूरी पाकिस्तानी टीम 47.2 ओवर्स में 260 रन पर सिमट गई. अब पाकिस्तान का अगला मुकाबला 23 फरवरी को इंडिया से होगा.

Advertisement

वीडियो: Champions Trophy 2025: Pak vs NZ मैच में क्यों हुई पाकिस्तान के बॉलरों इतनी धुलाई?

Advertisement