The Lallantop

आखिरी बॉल पर बांग्लादेश ने जिस तरह भारत से छीना एशिया कप, आप विश्वास नहीं करेंगे

ऐसा रोंगटे खड़ा कर देने वाला आखिरी ओवर रोज-रोज नहीं होता.

Advertisement
post-main-image
बांग्लादेश ने जीता एशिया कप.
एशिया कप का फाइनल. जगह क्वॉलालंपुर. छह बार इस कप पर कब्जा जमा चुकी भारतीय टीम सातवीं बार इसके फाइनल में पहुंच गई थी. वो भी पाकिस्तान को हराकर. अब उसका सामना था बांग्लादेश से. सबको उम्मीद थी कि इस बार भी कप भारत आ ही गया. मगर नहीं, बांग्लादेश ने भारतीय विमंस टीम का सपना तोड़ दिया है. बेहद खतरनाक और सांसे अटका देने वाले मैच में बांग्लादेश ने भारत के हाथ से आखिरी बॉल पर मैच छीन लिया. जी हां, मैच आखिरी बॉल तक गया. आखिरी बॉल पर बांग्लादेश को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे जोकि उसने बना लिए. पर कहानी यहीं नहीं खत्म होती. इस आखिरी ओवर में वो सारा रोमांच था जिसके लिए क्रिकेट जाना जाता है.
बांग्लादेश ने जीता एशिया कप.
बांग्लादेश ने जीता एशिया कप.

दरअसल भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 112 रन बनाए थे. हरमनप्रीत कौर की 42 बॉल पर 56 रन की इनिंग छोड़ दें तो सभी लड़कियां फेल साबित हुईं. मीताली राज, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा सभी ने इस फाइनल मैच में निराश किया. अब बांग्लादेश के सामने 113 रन का टार्गेट था और भारत को सारी उम्मीदें थीं अपनी बॉलर्स से. उन बॉलर्स से जिन्होंने पिछले मैच में पाकिस्तान को 72 रन ही बनाने दिए थे. इस मैच में भी भारतीय बॉलर्स ने कमाल किया. मैच आखिरी ओवर तक खिंचा. लगा भारत ये मैच निकाल लेगा. आखिरी ओवर में बांग्लादेश को जीतने के लिए 9 रन चाहिए थे. बांग्लादेश के 5 विकेट गिर चुके थे. बॉलिंग पर आईं हप्तान हरमनप्रीत कौर.
पहली बॉल पर एक रन गया. दूसरी पर बांग्लादेश की रूमाना ने चौका लगा दिया. लगा मैच गया. पर नहीं तीसरी बॉल पर सिंगल देने के बाद कौर ने अगली दो बॉलों पर लगातार दो विकेट निकाल दिए. लगा भारत ने अब तो मैच निकाल ही लिया. पर नहीं.
हरमनप्रीत ने अच्छी बॉलिंग की पर मैच नहीं बचा सकीं.
हरमनप्रीत ने अच्छी बॉलिंग की पर मैच नहीं बचा सकीं.

आखिरी बॉल पर अब दो रन चाहिए थे. मगर मैदान पर नई-नई आईं जहानारा आलम ने ये दो रन बना लिए और मैच भारत से छीन लिया. साथ ही एशिया कप भी. मैच एकदम निदाहास ट्रॉफी के फाइनल की तरह हो गया था. भयानक रोमांचक. उसमें भारत को आखिरी बॉल पर 5 रन चाहिए थे. तो संकटमोचक बने थे दिनेश कार्तिक और छक्का लगा दिया था. यहां जहानारा ने वही काम किया बांग्लादेश के लिए और आखिरी बॉल पर मैच निकाल दिया. भारत के पास रनआउट करने का मौका था पर उसके फील्डर का थ्रो सही जगह नहीं पहुंचा. खैर बांग्लादेश की ये जीत उसके लिए कई मायनों में बड़ी है. एक तरह से वो एशिया विमंस क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम बनती दिख रही है. वो इसलिए भी क्योंकि पिछले मैच में भी बांग्लादेश ने भारत को हरा दिया था. फिर फाइनल जैसे प्रेशर वाले मैच में भी वो इसे दोहराने से नहीं चूकी.
देखिए आखिरी बॉल पर कैसे बने 2 रन -


ये भी पढ़ें-
न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवरों में 500 बनाने से चूक गई!

वो मैच जिसमें राशिद खान पूरी वेस्टइंडीज टीम को घुटनों पर ले आए थे

एशिया कप में भारत ने पाक को जैसे हराया, उसे ही पटककर हराना कहते हैं

जिस ज़माने में ऑस्ट्रेलिया दबंग थी, इस फास्ट बॉलर ने उसके नाक में नकेल डाल रखी थी

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

और कुछ हो न हो, पिता सचिन तेंडुलकर से ये एक बात तो सीखी है अर्जुन ने

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement