The Lallantop

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ ऐसा सवाल कि बाबर बोले- जो गुजर गया वो छोड़ो!

सवाल से नाखुश तो थे कप्तान बाबर.

Advertisement
post-main-image
बाबर आजम (PCB/Youtube)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ दो टेस्ट मैच के बाद अब वनडे सीरीज़ खेलने उतर रही है. तीन मैच की सीरीज़ का पहला वनडे सोमवार, 9 जनवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. और इससे पहले कप्तान बाबर आज़म ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. और अब इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बाबर की टेस्ट कैप्टेंसी पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पाकिस्तान में बाबर का टेस्ट कैप्टेंसी रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है. 2021-23 की वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप साइकल में बाबर की अगुवाई में पाकिस्तान ने घर पर एक भी टेस्ट नहीं जीता है. वनडे सीरीज़ में बाबर अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे.

इसी सीरीज़ के आगाज़ से पहले बाबर से एक मुश्किल सवाल पूछा गया. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या बाबर को लगता है कि उन्हें टेस्ट कैप्टेंसी से इस्तीफ़ा देकर अपनी बैटिंग पर ध्यान देना चाहिए. रिपोर्टर ने कहा,

Advertisement

'आप क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज़ों में से एक बनने की राह पर हैं... सचिन तेंडुलकर, ब्रायन लारा, सईद अनवर जैसे प्लेयर्स शानदार बल्लेबाज़ थे, पर अच्छे कैप्टन नहीं बन सके. हमने घर पर खेले गए आठ में से एक भी टेस्ट नहीं जीता है. क्या आपको लगता है कि आपको टेस्ट कैप्टेंसी छोड़ अपनी बैटिंग पर ध्यान देना चाहिए, ताकी आप महान बल्लेबाज़ बन सकें?

बाबर का चेहरा देखने लायक था. साफ़-साफ़ दिख रहा था, उन्हें सवाल पसंद नहीं आया. उन्होंने जवाब दिया,

‘मेरे ख़याल से अभी वाइट-बॉल हो रहा है. टेस्ट जो था वो गुज़र गया है. अभी वाइट-बॉल पर अगर सवाल है तो वो पूछ लें आप.’

Advertisement

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज़ से पहले पाकिस्तान को इंग्लैंड ने घर पर 3-0 से हराया था. ऐसा क्लीन स्वीप पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ था. इस सीरीज़ के बाद ही रमीज़ राज़ा को पीसीबी चीफ के पद से हटा दिया गया था.
 

वीडियो: अमित पंघाल ने खुद बताई, बॉक्सर बनने की पूरी कहानी

Advertisement