The Lallantop

'स्पिनर्स को खेलना ऑस्ट्रेलिया के बस की बात नहीं है'

पूर्व इंडियन कैप्टन ने खोली कंगारुओं की पोल.

Advertisement
post-main-image
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Courtesy: PTI)

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ में 2-0 की बढ़त ले ली है. पहला टेस्ट एक पारी और 132 रन्स से जीतने के बाद दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को छह विकेट से जीत मिली. दोनों ही मैच में ऑस्ट्रेलियन टीम भारतीय स्पिनर्स के सामने पस्त हो गई. ऐसे में बाकी दो टेस्ट में कंगारू टीम स्पिनर्स को कैसे खेलती है, या ऐसा कहें कि उनसे कैसे बचती है, ये देखना होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज़ों की क़ाबिलियत पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स के पास क्वॉलिटी स्पिन खेलने के लिए जो स्किल चाहिए, वो है ही नही. वेंगसरकर को स्पिन के खिलाफ़ दुनिया के सबसे शानदार बल्लेबाज़ों में गिना जाता है. PTI से बात करते हुए उन्होंने कहा,

‘स्पिनर्स के खिलाफ़ बैटिंग करना एक आर्ट है. दुख की बात है कि ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स को अच्छी स्पिन खेलने की आदत ही नहीं है. स्वीप आपके प्लान का एक ज़रूरी हिस्सा हो सकता है. पर इसमें गलती करने की गुंजाइश बहुत कम होती है. स्वीप शॉट में पूरा कंट्रोल होना मुश्किल है. वैसा ही, जैसा पेसर्स के खिलाफ हुक शॉट में होता है.

मैं ऑस्ट्रेलियंस का फुटवर्क देख चौंक गया. फुटवर्क बहुत खराब रहा है. स्पिनर्स को खेलने का स्किल लेवल ही नहीं है. प्लेयर्स आगे बढ़कर खेलें और ड्राइव करें, ऐसा नहीं दिखता.’

Advertisement

पहले टेस्ट में 91 पर आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में एक ही सेशन में नौ विकेट गंवा दिए थे. ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज़ों ने लगातार स्वीप और रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की. उनके सात बल्लेबाज़ LBW या बोल्ड आउट हुए. वेंगसरकर के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया की ऐसी गलतियां चिंता का विषय है. वेंगसरकर ने आगे कहा,

‘कंगारू प्लेयर्स आजकल रिवर्स स्वीप करना चाहते हैं. कभी-कभी आपको रन्स के लिए क्रीज़ पर वक्त बिताना होता है. आजकल बैटिंग में वो चीज़ कम ही दिखती है. DRS ने भी बल्लेबाज़ों के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी है. वो पूरा पैर बाहर निकालते हैं, फिर भी LBW दे दिया जाता है. हर किसी को हर वक्त बॉल खेलनी होगी और पैड का इस्तेमाल नहीं करना’

# स्पिनर्स का जलवा

पहले टेस्ट में रवि अश्विन ने आठ और रविन्द्र जडेजा ने सात विकेट्स लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. दूसरे टेस्ट में भी ये सिलसिला जारी रहा. दिल्ली टेस्ट में अश्विन ने छह और जड्डू ने 10 विकेट निकाले. जड्डू को दोनों मैच में शानदार बैटिंग और बोलिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा.

Advertisement

वीडियो: IND vs AUS के दूसरे टेस्ट मैच में रोहित ने किसे दिया टीम टीम इंडिया की जीत का क्रेडिट

Advertisement