The Lallantop

Asia Cup की ट्रॉफी नहीं मिली तो क्या हुआ, टीम इंडिया ने जो जश्न मनाया पाकिस्तान भूल न पाएगा

India Asia Cup Win Celebration: Suryakumar Yadav के हाथ में कोई ट्रॉफी नहीं थी, लेकिन जश्न जबरदस्त था. इसके वीडियो भी आए हैं.

Advertisement
post-main-image
सोशल मीडियो पर लोग पाकिस्तानियों की जमकर उड़ा रहे हैं खिल्ली. (वीडियो ग्रैब)

Asia Cup में India-Pakistan के मैच में जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ. भारत ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के प्रमुख और पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. सबको लगा होगा कि बिना ट्रॉफी जीत का जश्न फीका पड़ जाएगा. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के ऐसा जश्न मनाया कि इससे न सिर्फ पाकिस्तानियों को मिर्ची लगेगी, बल्कि उनके जख्मों पर नमक भी पड़ेगा. 

Advertisement
बिना ट्रॉफी कैसे मनाया जश्न?

ट्रॉफी न लेने के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी जीत का जश्न बेहद अनोखे अंदाज में मनाया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के टी20 वर्ल्ड कप 2024 के जश्न को फिर से याद दिला दिया.

Advertisement

उन्होंने रोहित की तरह स्लो मोशन में टीम की ओर बढ़ते जश्न मनाया. लेकिन इस बार उनके हाथ में कोई ट्रॉफी नहीं थी. बल्कि उन्होंने वर्चुअल ट्रॉफी हाथ लेकर जश्न मनाया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

AI से बनाई ट्रॉफी

मैच में शामिल न हो पाने वाले हार्दिक पंड्या ने भी अपने ही अंदाज में इस जश्न में हिस्सा लिया. उन्होंने एक AI तस्वीर पोस्ट की. इसमें एक वर्चुअल ट्रॉफी उनके हाथ में दिखाई गई. वहीं, वाइस कैप्टन शुभमन गिल ने अपने साथी और दोस्त अभिषेक शर्मा के साथ एक फोटो पोस्ट की. इसमें उनके बीच में एक डिजिटली एडेड ट्रॉफी रखी गई थी.

Advertisement

बता दें कि 28 सितंबर को भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीत लिया. लेकिन मैच के बाद बड़ा विवाद हो गया. भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया क्योंकि ACC प्रमुख और पाकिस्तान सरकार में मंत्री मोहसिन नकवी ट्रॉफी देने वाले थे. 

यह भी पढ़ेंः टीम इंडिया ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से किया इंकार, PCB चीफ कप समेटकर निकल लिए

भारतीय टीम ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे. इससे मेडल सेरेमनी एक घंटे देर से शुरू हुई. सेरेमनी के दौरान कुछ भारतीय खिलाड़ियों को अवॉर्ड दिए गए थे. लेकिन ट्रॉफी नहीं दी गई. 

बता दें कि यह पहला मौका था जब किसी टीम ने टूर्नामेंट जीतने के बाद ट्रॉफी लेने से इनकार किया हो. भारत की यह जीत भले ही ऐतिहासिक रही हो. लेकिन इसके साथ जुड़ा यह विवाद भी लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

वीडियो: ‘गन सेलिब्रेशन’ करके फरहान ने दिया पाकिस्तानी होने का सबूत, लोगों ने भी जमकर लताड़ा

Advertisement