The Lallantop

स्पेन ने अमेरिका को ईरान के खिलाफ अपने एयरबेस का इस्तेमाल करने से रोका, कायदा भी याद दिलाया

Iran पर हमले की निंदा करने के बाद स्पेन ने एक बार फिर से अमेरिका को झटका दिया है. यूरोपियन देश ने अमेरिका को ईरान के खिलाफ अपने एयरबेस का इस्तेमाल करने से मना कर दिया है. स्पेन के इस रुख ने उसे अपने क्षेत्र में अलग-थलग कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
स्पेन ने अमेरिका को ईरान के खिलाफ अपना एयरबेस इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी है. (Reuters)

ईरान से जंग के बीच स्पेन ने अमेरिका को अपने एयरबेस का इस्तेमाल करने से मना कर दिया है. स्पेन के विदेश मंत्री ने कहा कि स्पेन अमेरिका को ईरान के खिलाफ अपना एयरबेस इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देगा. स्पेन के सैन्य ठिकानों का संचालन अमेरिका और स्पेन संयुक्त रूप से करते हैं, लेकिन इसकी संप्रभुता स्पेन के जिम्मे है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन के विदेश मंत्री जोश मुनुअल अलब्रेस ने साफ कहा कि स्पेन अपने सैन्य ठिकानों को ईरान पर हमलों के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देगा. स्पैनिश ब्रॉडकास्टर टेलीसिंको से बात करते हुए अलब्रेस ने कहा, 

“इस अभियान के लिए स्पैनिश ठिकानों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हुए समझौते में शामिल नहीं किए गए किसी भी मामले या फिर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के खिलाफ जाने वाले किसी भी चीज के लिए हमारे ठिकानों का इस्तेमाल नहीं होगा.”

Advertisement

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार 24 के डेटा के मुताबिक ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद साउथ स्पेन में स्थित रोटा और मोरोन एयरबेस से 15 अमेरिकी विमानों को लौटना पड़ा है. स्पेन के रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स ने बताया कि हवा में ईंधन भरने वाले बोइंग केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर समेत ये अमेरिकी विमान स्पेन में स्थायी तौर पर तैनात थे.

फ्लाइटरडार 24 के जारी किए गए मैप की मानें तो रोटा से दो फ्लाइट साउथ फ्रांस की ओर रवाना हुईं. इसके अलावा रोटा से चार और फ्लाइट्स रवाना हुईं. लेकिन इनका रूट नहीं दिखाया गया. इसके अलावा कम से कम सात अमेरिकी टैंकर विमान मोरोन एयरबेस से जर्मनी के रामस्टीन हवाई अड्डे की ओर रवाना हुए.

इससे पहले ब्रिटेन ने भी शुरू में ईरान पर हमले के लिए अपने ठिकानों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी थी. लेकिन 1 मार्च को प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने 'सामूहिक आत्मरक्षा' के नाम पर अपने एयरबेस के इस्तेमाल की अनुमति दे दी.

Advertisement

स्पेन ने अमेरिकी-इजरायली कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. इस मुद्दे पर समाजवादी प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के रुख ने स्पेन को एक बार फिर से क्षेत्र में अलग-थलग कर दिया है. इससे वाशिंगटन के साथ उनके संबंधों में और तनाव पैदा होने की संभावना है.

वीडियो: इजरायल-ईरान युद्ध में इस्तेमाल किए जा रहे कामिकेज ड्रोन क्यों खास?

Advertisement