The Lallantop

अर्जुन ने मारा करारा छक्का, पीछे छूटे सचिन तेंडुलकर!

एक ही पारी में सचिन से आगे अर्जुन.

Advertisement
post-main-image
अर्जुन ने मोहित शर्मा की गेंद पर जड़ा छक्का (स्क्रीनग्रैब)

अर्जुन तेंडुलकर. IPL2023 में लगातार चर्चा में हैं. इस IPL अभी तक वह तीन मैच में तीन विकेट निकाल चुके हैं. जब उन्होंने पहला विकेट लिया था, तो उनके पापा बहुत खुश हुए थे. और उन्होंने कहा भी था कि चलो, किसी तेंडुलकर ने तो IPL में विकेट लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

और अब पापा सचिन के लिए गर्व करने का एक और मौका आ गया है. अर्जुन ने पहली बार बैटिंग मिलते ही सचिन को पीछे छोड़ दिया है. जी हां, सच में. अर्जुन अपनी पहली IPL पारी में सचिन के पहली IPL पारी के स्कोर से आगे निकल गए हैं. चलिए आपको उनकी पारी के बारे में फटाफट बता देते हैं.

यूं तो मुंबई की चेज शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई. उनके ओपनर्स का बुरा प्रदर्शन जारी रहा. और इस मैच में टीम का मिडल ऑर्डर भी नहीं चला. अपने बल्लेबाजों से रोहित भी निराश दिखे. उन्होंने मैच के बाद कहा,

Advertisement

'यह निराशाजनक है. आखिरी के कुछ ओवर्स में पिटने से पहले तक हमने गेम पर कंट्रोल बनाकर रखा था. हमें क्या सही है, कौन बल्लेबाज हैं, ऐसी चीजों पर काम करना होगा. लेकिन अंत में हम ऐसा नहीं कर पाए और बहुत सारे रन दे दिए. आपको देखना होगा क्योंकि हर टीम के पास अलग-अलग मजबूती है.

हमारे पास इस टार्गेट को अचीव करने के लिए मजबूत बैटिंग लाइनअप थी. आज हमारी बैटिंग चली नहीं. बहुत सारी ओस भी थी इसलिए अगर हमने अच्छी बैटिंग की होती तो शायद ये चेज कर ले जाते. लेकिन हमें स्टार्ट सही नहीं मिली और 200 प्लस की चेज में ये ठीक नहीं है.'

17वें ओवर तक मुंबई की टीम छह विकेट खोकर सिर्फ़ 135 रन बना पाई थी. और 18वें ओवर की पहली ही गेंद पर पीयूष चावला रनआउट हो गए. इसके बाद आए अर्जुन तेंडुलकर ने अपनी पहली गेंद पर सिंगल लेकर खाता खोला. ओवर खत्म हुआ तो उनके नाम दो गेंदों पर दो रन थे. अगला ओवर लेकर जॉश लिटिल आए. उनकी तीन गेंदें खेल तेंडुलकर ने तीन और रन बना लिए.

Advertisement

अब वह पांच गेंदों पर पांच रन बना चुके थे. फिर आया आखिरी ओवर. मोहित शर्मा की पहली गेंद. पटकी हुई. तेंडुलकर ने इसे पुल कर डीप स्क्वॉयर लेग बाउंड्री के बाहर भेज छह रन बटोर लिए. उन्होंने अगली गेंद पर दो रन और बटोरे. और इसके साथ ही वह सचिन के पहली IPL पारी के स्कोर से आगे निकल गए.

इसी ओवर की चौथी गेंद पर अर्जुन आउट हो गए. आउट होने से पहले उन्होंने नौ गेंदों पर 13 रन बनाए. इसमें एक छक्का शामिल रहा. सचिन ने अपनी पहली IPL पारी में 16 गेंदों पर 12 रन बनाए थे. 14 मई 2008 को हुए इस मैच को मुंबई ने नौ विकेट से जीता था.

मुंबई ने पहले बोलिंग करते हुए चेन्नई को 158 रन पर ऑलआउट कर दिया था. और फिर सनत जयसूर्या की 48 गेंदों पर 114 रन की पारी ने उन्हें 13.5 ओवर में ही जीत दिला दी.

वीडियो: धोनी के सपोर्ट में लगे पोस्टर, रविंद्र जडेजा को पसंद नहीं आएंगे

Advertisement