The Lallantop

विराट कोहली के शतक के बाद बुजुर्ग फैन की प्रतिक्रिया देख इमोशनल हो जाएंगे आप!

कोहली ने शानदार अंदाज़ में किया एशिया कप 2022 का अंत.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली के बुजुर्ग फैन का रिएक्शन वायरल (Twitter)

विराट कोहली (Virat Kohli). दुनिया के सबसे पॉपुलर क्रिकेटर. इनकी लोकप्रियता कितनी ज्यादा है, वो अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ लगाई गई सेंचुरी के बाद देखने को मिली. क्रिकेट फ़ैन्स से लेकर कई नामी खिलाड़ियों तक, सभी ने काफी लंबे इंतजार के बाद आए कोहली के इस शतक को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. जिनमें कई विदेशी दिग्गज भी शामिल हैं.

एशिया कप भले ही टीम इंडिया के लिए अच्छा नहीं रहा था. लेकिन टूर्नामेंट का शानदार अंदाज़ में अंत करना काफी जरूरी था. कोहली की शानदार शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने अफ़ग़ानिस्तान पर बड़े अंतर से जीत हासिल की. हजार से ज्यादा दिन के लंबे इंतजार के बाद आए कोहली के शतक की वैसे तो हर कोई तारीफ़ कर रहा है, लेकिन स्टेडियम में मौजूद एक बुजुर्ग का रिएक्शन इन सबसे अलग ही है. और ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# Kohli के बुजुर्ग फैन का रिएक्शन वायरल

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ़ शतक लगाते ही कोहली के चेहरे की रंगत बदल गई. शतक पूरा करने के बाद वो लगातार हंसते हुए दिखाई दिए. लेकिन जैसे ही कैमरा का फोकस कोहली के चेहरे से हटा, एक बेहद ही स्पेशल मोमेंट कैमरे में कैद हो गया. कोहली जब अपने शतक का जश्न मना रहे थे, उस वक्त स्टैंड्स में खड़े एक बुजुर्ग का रिएक्शन क्रिकेट फ़ैन्स का दिल जीतने के लिए काफी था. वो बुजुर्ग आदमी कोहली की इस स्पेशल पारी पर उन्हें झुककर सलाम कर रहे थे.

Advertisement
# Kohli ने की Ponting की बराबरी

अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ़ एशिया कप मैच में कोहली ने अपने T20I करियर की पहली और कुल 71 वीं सेंचुरी जड़ी. इसके साथ ही उन्होंने महान खिलाड़ी रिकी पॉन्टिंग की बराबरी भी कर ली. सुपर फोर के इस मुकाबले में विराट ने 53 बॉल में सेंचुरी पूरी की. उन्होंने 61 बॉल में 122 रन की पारी खेली. जिसमें 12 चौके और छह छक्के शामिल थे. विराट ने इससे पहले 23 नवंबर 2019 को आखिरी बार सेंचुरी जड़ी थी. उनका 70वां शतक बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन्स में हुए टेस्ट मैच में आया था.

मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर 212 रन का टोटल खड़ा किया. कोहली के अलावा केएल राहुल ने भी 62 रन की शानदार पारी खेली. जवाब में अफ़ग़ानिस्तान की टीम 20 ओवर्स में आठ विकेट के नुकसान पर 111 रन ही बना सकी. भुवनेश्वर कुमार ने धारदार गेंदबाजी करते हुए महज चार रन देकर पांच विकेट हासिल किए. इसी के साथ भारत ने सुपर फोर के इस मुक़ाबले में 101 रन से बड़ी जीत दर्ज की.

एशिया कप: विराट कोहली ने तीन साल का इंतजार खत्म कर जड़ा 71 वां शतक

Advertisement
Advertisement