धोनी का दिमाग और उनके बाजुओं की ताकत के बारे में हर कोई जानता है. यॉर्कर गेंदों को बाउंड्री पार पहुंचाने में धोनी का कोई सानी नहीं है. हेलिकॉप्टर शॉट के तो क्या कहने. गेंद को इतनी क्रूरता से शायद ही कोई और मारता हो. और जब गेंद बल्ले के बीचों-बीच लगती है तो गोली बन जाती है.
साल 2017 धोनी के लिए अच्छा साल रहा. धोनी ने 22 वन-डे इनिंग्स में 60.61 के एवरेज से 788 रन बनाए. इस दौरान धोनी ने 1 सेंचुरी और 6 बार हाफ सेंचुरी बनाई. वन-डे मैचों में कुल 60 चौके और 19 छक्के जड़े. टी-20 में 12 इनिंग्स में 42 के एवरेज के 252 रन बनाए जिसमें 19 चौके और 9 छक्के शामिल थे.
साल 2017 में धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 28 छक्के मारे. इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में बराबर खेला. यहां देखते हैं उनके हाथों साल 2017 में मारे गए सभी छक्के.
ये भी पढ़ें:
साल 2017 में बुमराह, पंड्या, भुवनेश्वर सभी इस अफ़ग़ान बॉलर से पीछे रह गए











