The Lallantop

बंगाल में मुख्य चुनाव अधिकारी थे, CM शुभेंदु ने चीफ सेक्रेट्री बना दिया, कौन हैं मनोज अग्रवाल?

शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर मनोज अग्रवाल को राज्य का नया चीफ सेक्रेट्री बनाया है. मनोज अग्रवाल साल 1990 बैच के IAS अधिकारी हैं. उन्होंने 3 अप्रैल 2025 को पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाली थी. अग्रवाल IIT कानपुर के एक्स स्टूडेंट रहे हैं. उन्होंने वहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया है.

Advertisement
post-main-image
मनोज अग्रवाल बंगाल के नए चीफ सेक्रेट्री होंगे. (एक्स)

पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के बाद प्रशासनिक फेरबदल का दौर शुरू हो गया है. इस कड़ी में चुनाव आयोग से जुड़े एक और अफसर को अहम जिम्मेदारी मिली है. बंगाल चुनाव में चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) की भूमिका निभाने वाले सीनियर IAS अधिकारी मनोज अग्रवाल को बंगाल का नया चीफ सेक्रेट्री बनाया गया है. इससे पहले बंगाल में SIR प्रोसेस के दौरान चुनाव आयोग के स्पेशल ऑब्जर्वर के तौर पर काम कर रहे सीनियर IAS अधिकारी डॉ. सुब्रत गुप्ता को शुभेंदु अधिकारी ने अपना सलाहकार नियुक्त किया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मनोज अग्रवाल अब तक पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) की भूमिका में थे. पश्चिम बंगाल में उनकी देखरेख में ही SIR का कामकाज हुआ था. इसमें लगभग 91 लाख वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए. TMC ने इसे लेकर चुनाव आयोग की ‘निष्पक्षता’ पर सवाल भी उठाया था. 

मनोज अग्रवाल इसी साल जुलाई 2026 में रिटायर होने वाले थे लेकिन शुभेंदु सरकार ने उनको मुख्य सचिव की जिम्मेदारी देते हुए दो साल का सेवा विस्तार (Service Extension) भी दिया है. प्रदेश सरकार ने एक आधिकारिक आदेश जारी करके उनकी नियुक्ति की जानकारी दी है. आदेश के मुताबिक, मौजूदा चीफ सेक्रेट्री दुष्यंत नारियाला को चीफ रेजिडेंट ऑफिसर बनाकर दिल्ली भेज दिया गया है.

Advertisement
कौन हैं मनोज अग्रवाल?

मनोज अग्रवाल साल 1990 बैच के IAS अधिकारी हैं. उन्होंने 3 अप्रैल 2025 को पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाली थी. अग्रवाल IIT कानपुर के एक्स स्टूडेंट रहे हैं. उन्होंने वहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया है. उनके पास 36 साल का प्रशासनिक अनुभव है. इससे पहले वो फूड एंड सप्लाई, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन समेत कई प्रमुख विभागों में काम कर चुके हैं.

EC के ऑब्जर्वर को बनाया सलाहकार

इससे पहले शुभेंदु अधिकारी ने रिटायर्ड सीनियर IAS अधिकारी डॉ. सुब्रत गुप्ता को अपना सलाहकार नियुक्त किया था. सुब्रत गुप्ता 1990 बैच के बंगाल कैडर के IAS अधिकारी हैं. चुनाव आयोग की ओर से पश्चिम बंगाल में SIR (Special Intensive Revision) प्रोग्राम के लिए सुब्रत को ही बतौर स्पेशल इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया था. राज्य में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने सुब्रत गुप्ता को गुरुवार, 7 मई को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला एक्शन क्या होगा?

Advertisement

Advertisement