The Lallantop

हर तरफ बुलडोजर एक्शन के बीच बीजेपी विधायक के 'निशाने' पर ममता बनर्जी का घर

बीजेपी ने सत्ता में आते ही बंगाल में भी बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है. कथित तौर पर अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. इस बीच पार्टी ने ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी का आरोप है कि ममता बनर्जी का घर भी अवैध कब्जे की जमीन पर बनी है.

Advertisement
post-main-image
बंगाल बीजेपी ने ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप लगाया है. (इंडिया टुडे)
author-image
अनुपम मिश्रा

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है. कोलकाता, हावड़ा और आसनसोल समेत राज्य के कई हिस्सों में बुलडोजर से अवैध निर्माण तोड़े गए. इस एक्शन के बीच बीजेपी विधायक अर्जुन ने दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का घर ‘अवैध कब्जे’ वाली जमीन पर बना है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
‘पोर्ट ट्रस्ट की जमीन पर ममता बनर्जी का घर’

अर्जुन सिंह नौपारा विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं. वे लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस में भी रहे हैं. उन्होंने आजतक से बातचीत में आरोप लगाया, 

कालीघाट में ममता बनर्जी का घर पोर्ट ट्रस्ट की जमीन पर बना हुआ है. क्यों ऐसा हुआ? ट्रस्ट की जमीन से आपको कोई लीज तो है नहीं. आप जबरदस्ती दखल करके बैठे हुए हैं.

Advertisement

अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, फिरहाद हकीम और सुजीत बोस की चौकड़ी ने कोलकाता को अवैध कंस्ट्रक्शन का हब बना दिया है. उन्होंने TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी पर 34 प्लॉट कब्जाने का भी आरोप लगाया है. बीजेपी विधायक ने हुमायूं कबीर द्वारा मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, 

जिस दिन मस्जिद पर बाबरी का बोर्ड लगेगा उसी दिन मस्जिद को धराशायी कर दिया जाएगा.

अभिषेक बनर्जी की प्रॉपर्टी की लिस्ट जारी

Advertisement

पश्चिम बंगाल बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी से कथित तौर पर जुड़ी 43 संपत्तियों की एक डिटेल्ड लिस्ट पब्लिक की है. इनमें से कई संपत्तियां अभिषेक बनर्जी के परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों जैसे ममता बनर्जी, अमृता बनर्जी, सबिता बनर्जी, मिनाती बनर्जी, बाणानी बनर्जी और सायोनी घोष के साथ संयुक्त मालिकाना हक वाली बताई गई हैं.

इसके अलावा अर्पिता बनर्जी, सुदेष्णा बनर्जी, आकाश बनर्जी, सोमनाथ बनर्जी और प्रियंका दास जैसे कई दूसरे नाम भी अलग-अलग संपत्तियों के मालिकों या पर्सन लायबल टैक्स के तौर पर लिस्ट में शामिल हैं. बीजेपी ने इन संपत्तियों की लिस्ट जारी करते हुए आरोप लगाया क इनका सीधा या अप्रत्यक्ष संबंध अभिषेक बनर्जी से है. 

लिस्ट में शामिल संपत्तियों के स्थान और दूसरे डिटेल्स को पब्लिक किया गया है. बीजेपी के दिए गए डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, कोलकाता के अलग-अलग स्ट्रीट और वॉर्ड्स में स्थित ये संपत्तियां अलग-अलग लोगों के साथ जॉइंट ओनरशिप में है. 

वीडियो: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पत्थरबाजी क्यों हुई?

Advertisement