तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के बागी सांसदों और विधायकों को चुनौती दी. उन्होंने कहा कि अगर बागी नेता TMC प्रमुख ममता बनर्जी के पास वापस लौटते हैं, तो वे एक घंटे के भीतर अपना इस्तीफा दे देंगे. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगर बागी नेताओं को उनसे कोई समस्या है, तो वे इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं. बशर्ते कि वे ममता बनर्जी के नेतृत्व को स्वीकार कर वापस लौट आएं.
'मैं एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा, अगर...', अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी नेताओं को बड़ी चुनौती दे डाली
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव Abhishek Banerjee ने पार्टी के बागी नेताओं को एक चैलेंज दिया है. उन्होंने कहा कि बागी नेता अगर उनकी एक शर्त पूरी करते हैं, तो वे एक घंटे के अंदर अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. अभिषेक ने इस्तीफे की क्या शर्त रखी है?


डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार, 18 जुलाई को कहा कि अगर बागी नेताओं को उनसे कोई समस्या है और यही उनकी बगावत की वजह है, तो उन्हें ममता बनर्जी के पास वापस आ जाना चाहिए. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अगर बागी नेताओं ने ऐसा किया तो वे एक घंटे के भीतर ही इस्तीफा दे देंगे. अंग्रेजी अखबार द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी ने कहा,
“जो लोग पार्टी छोड़कर आज मुझे गाली दे रहे हैं या मुझ पर आरोप लगा रहे हैं… मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे ममता बनर्जी के पास लौट आएं. अगर वे ऐसा करते हैं, तो मैं एक घंटे के भीतर पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा. लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे. उन्होंने BJP (भारतीय जनता पार्टी) के साथ समझौता कर लिया है.”
अभिषेक बनर्जी ने आगे दावा किया कि बागी नेता कभी वापस नहीं आएंगे क्योंकि उन्होंने बीजेपी के साथ सीक्रेट डील कर रखी है. उनके मुताबिक, ये नेता प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जैसी केंद्रीय एजेंसियों से बचने के लिए ऐसा कर रहे हैं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में भारी बगावत हुई. इस विद्रोह का नेतृत्व ऋतब्रत बनर्जी कर रहे हैं, जिन्होंने 60 से ज्यादा बागी विधायकों के साथ मिलकर विधानसभा में खुद को असली TMC बताया. ऋतब्रत बनर्जी विपक्ष के नेता बन चुके हैं.
इसके अलावा, लोकसभा के 20 बागी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) का दामन थाम लिया, जो केंद्र में BJP की अगुवाई वाली नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की सरकार के साथ खड़ी है. NCPI केंद्र सरकार में NDA का आधिकारिक हिस्सा बनने का इरादा रखती है.
ये भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी के MP ऑफिस पर चला बुलडोजर, KMC का बड़ा एक्शन
अभिषेक के ऑफिस पर चला बुलडोजर18 जुलाई को अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन हुआ. इंडिया टुडे से जुड़े तपस सेनगुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई कोलकाता नगर निगम (KMC) की ओर से की गई है. सुबह के समय अमतला इलाके में बुलडोजर पहुंचा और ऑफिस को गिराना शुरू कर दिया. बुलडोजर कार्रवाई से पहले KMC की ओर से एक नोटिस चस्पा किया गया था, जिसमें बताया गया था कि यह बिल्डिंग ‘बिना मंजूरी’ के बनाई गई है.
वीडियो: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर क्यों चला?








