The Lallantop

'एक शादी वाले को ही मध्यप्रदेश में रहने का अधिकार', सीएम मोहन यादव का ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जल्दी ही राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लाने का दावा किया है. उन्होंने बताया कि 20 जुलाई से मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. इसी सत्र में उनकी सरकार विधेयक पेश करने की पूरी तैयारी में है. इस प्रस्तावित विधेयक में विवाह, तलाक और दूसरे पारिवारिक मामलों को लेकर सभी नागरिकों के लिए एक जैसे प्रावधान रखा गया है.

Advertisement
post-main-image
मोहन यादव ने कहा कि एक शादी वाले ही मध्य प्रदेश में रह पाएंगे. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि जल्द ही राज्य में यूनिफॉर्म नागरिक संहिता लागू होगी जिसमें शादी, तलाक और पारिवारिक मामलों के एक समान कानून होंगे।
  • यह प्रस्ताव इस लिए आया है क्योंकि वर्तमान में विभिन्न समुदायों के लिए अलग-अलग कानून लागू हैं, जिससे समान अधिकारों और कानून के न्यायसंगत प्रवर्तन में अंतर पैदा होता है।
  • इस कानून के लागू होने से राज्य में एक शादी वाले व्यक्तियों को ही कानूनी अधिकार प्राप्त होंगे और तीन तलाक जैसी प्रथाओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू होगी।
author-image
रवीश पाल सिंह

मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर सियासत तेज हो गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसको लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अब जल्दी ही राज्य में सबके लिए एक ही कानून होगा. साथ में ये भी कहा कि अब एक शादी करने वाले को ही कानूनी मध्य प्रदेश में रहने का अधिकार होगा.

Advertisement

देश में नहीं चलेगा दो तरह का कानून

मुख्यमंत्री मोहन यादव 17 जुलाई को कटनी जिले के दौरे पर थे. वहां उन्होंने स्लीमनाबाद में देश की सबसे बड़ी अंडरग्राउंड वॉटर टनल का निरीक्षण किया. इसके बाद जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने बताया,

Advertisement

 20 जुलाई से मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. इसी सत्र में हमारी सरकार विधेयक पेश करने की पूरी तैयारी में है. इस प्रस्तावित विधेयक में विवाह, तलाक और दूसरे पारिवारिक मामलों को लेकर सभी नागरिकों के लिए एक जैसे प्रावधान रखा गया है.

तीन तलाक वालों के खिलाफ एक्शन

मोहन यादव ने दावा किया कि अब एक शादी वालों को ही मध्य प्रदेश में कानूनी तौर पर रहने का अधिकार मिलेगा. उन्होंने तीन तलाक का जिक्र करते हुए कहा,

Advertisement

 अब यदि कोई तीन तलाक जैसी बात करेगा तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी. तीन तलाक का दौर खत्म हो चुका है. अब एक ही शादी करने का अधिकार होना चाहिए.

राम और रहीम दोनों की एक ही शादी होगी

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अगर भगवान रामचंद्र एक शादी करते हैं, तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा की जानी चाहिए. उन्होंने कहा, 

मुस्लिम महिलाएं भी हमारी बहनें हैं और उन्हें भी समान अधिकार मिलने चाहिए. सरकार का उद्देश्य किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव करना नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के लिए समान कानून और समान अधिकार सुनिश्चित करना है.

ये भी पढ़ें - मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने उज्जैन में सिंधिया परिवार की कौन सी बात काट दी!

उत्तर प्रदेश के शाही चीफ मुफ्ती ने किया समर्थन

मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस बयान का उत्तर प्रदेश के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान स्वागत योग्य है. उनके मुताबिक इस्लाम धर्म भी यही चाहता है कि किसी बहन, बेटी या किसी भी शख्स के साथ अन्याय न हो और किसी को तकलीफ नहीं पहुंचे.

वीडियो: सीएम मोहन यादव के परिवार के पास 168 एकड़ की ज़मीन? विपक्ष ने घेरा

Advertisement