The Lallantop

'PM उम्मीदवारों के पंख कतर रही है BJP...', उद्धव के इस बयान पर फडणवीस ने किया पलटवार

शिवसेना (UBT) प्रमुख Uddhav Thackeray ने आरोप लगाया कि BJP, प्रधानमंत्री पद के काबिल नेताओं को किनारे कर रही है. उनके इस बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने भी पलटवार किया है.

Advertisement
post-main-image
उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी प्रधानमंत्री पद के काबिल नेताओं को किनारे कर रही है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उद्धव ठाकरे ने 28 जून को एक रैली में आरोप लगाया कि बीजेपी ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित उन नेताओं के राजनीतिक अधिकार सीमित किए हैं जो प्रधानमंत्री बनने की क्षमता रखते हैं।
  • ठाकरे के इस बयान के पीछे यह कारण है कि बीजेपी ने पूर्व में शिवराज सिंह चौहान और नितिन गडकरी जैसे नेताओं को सत्ता से किनारे करने का प्रयास किया है, जिससे उनकी राजनीतिक प्रभावशीलता कम हो गई।
  • देवेंद्र फडणवीस ने ठाकरे के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनके पास कोई पंख नहीं है, इसलिए कोई उनके राजनीतिक अधिकारों को कम नहीं कर सकता और उन्होंने 26 जून को ठाकरे से हुई मुलाकात को संयोग बताया है।
author-image
ऋत्विक भालेकर

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP), महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को किनारे कर रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी उन नेताओं के ‘पर’ कतर देती है जिनमें प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत है. उनके इस बयान पर सीएम फडणवीस का भी जवाब आया है. उन्होंने कहा कि कोई भी उनके पंख नहीं काट सकता. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे ने रविवार, 28 जून को एक रैली के दौरान यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान से लेकर देवेंद्र फडणवीस तक, BJP ने उन सभी नेताओं के पर कतरे हैं जिनमें प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत है. ठाकरे ने कहा कि BJP ने मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नाम का इस्तेमाल करके चुनाव जीता था. उन्होंने आगे कहा, 

“जो कोई भी प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होता है, उसे सही समय पर किनारे कर दिया जाता है.”

Advertisement

ठाकरे ने आगे आरोप लगाया कि फडणवीस के ‘पर कतरने’ की भी वैसी ही कोशिशें की जा रही हैं. 

'गडकरी के भी पर काटे'

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जिक्र करते हुए ठाकरे ने कहा कि जानबूझकर उनका असर कम किया गया है. उन्होंने कहा, 

“नितिन गडकरी बीजेपी अध्यक्ष थे. अगर वह दोबारा अध्यक्ष बनते, तो प्रधानमंत्री भी बन सकते थे. इसीलिए गडकरी के पर इतने बुरी तरह से कतरे गए कि उनकी वफादारी कमजोर पड़ गई... अब गडकरी क्या कर सकते हैं? वह कैसे उड़ान भरेंगे?”

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'बीजेपी से बेहतर है कांग्रेस', उद्धव ठाकरे ने विलय के सवाल पर मन की बात भी बोल दी

'मेरे पास तो पंख हैं ही नहीं'

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ठाकरे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोेई भी उनके पर कतर नहीं सकता. फडणवीस कहा कि उन्होंने शिवसेना (UBT) नेता की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा,

"मेरे तो कोई पंख ही नहीं हैं, तो मेरे पंख कौन काटेगा? मेरे साथ महाराष्ट्र के 14 करोड़ लोगों का आशीर्वाद है. मुझे अपने सीनियर्स का भी आशीर्वाद प्राप्त है."

उन्होंने 26 जून को मुंबई से नागपुर की एक फ्लाइट में ‘सहयोगी’ से ‘प्रतिद्वंद्वी’ बने उद्धव ठाकरे के साथ मुलाकात का भी जिक्र किया. फडणवीस ने इसे महज एक ‘संयोग’ बताया. 

वीडियो: नेतानगरी: उद्धव ठाकरे की किस बात ने शिंदे को 'बागी' बना दिया? जानिए 'ऑपरेशन टाइगर' की इनसाइड स्टोरी

Advertisement