The Lallantop

'कार रुकी, सिया ने पर्स से कुछ निकाला और... ', केतन का पासपोर्ट गायब होने की कहानी ड्राइवर ने सुनाई

Pune Ketan Murder Case में कैब ड्राइवर का दावा है कि आरोपी सिया गोयल ने एक्सप्रेसवे पर गाड़ी रुकवाकर डिग्गी खोली थी और अपने पर्स से कुछ निकाला था. इसके बाद केतन का पासपोर्ट गायब हो गया.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने केतन (बाएं) मर्डर केस की जांच तेज कर दी है. (फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पुणे के केतन मर्डर केस में कैब ड्राइवर वैभव जाधव ने बताया कि सिया गोयल ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गाड़ी रोककर डिग्गी खोली और अपने पर्स से कुछ निकाला था, जिसके बाद केतन का पासपोर्ट गायब हुआ।
  • केतन अग्रवाल और सिया गोयल की नवंबर में राजस्थान में शादी तय थी और 6 जून को वे बाली में प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए जाने वाले थे, लेकिन उस यात्रा के दौरान केतन का पासपोर्ट गायब हो गया था।
  • पासपोर्ट चोरी होने से केतन को एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा और इस घटना के बाद पुणे पुलिस ने इस मामले में विस्तृत जांच कर साजिश की संभावना जताई है।

पुणे के केतन मर्डर केस में एक कैब ड्राइवर ने बड़ा दावा किया है. इस ड्राइवर ने केतन और हत्या की आरोपी सिया गोयल को मुंबई एयरपोर्ट तक पहुंचाया था. ड्राइवर का आरोप है कि एयरपोर्ट पहुंचने से पहले सिया ने उसे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गाड़ी रोकने के लिए कहा, कार की डिग्गी खोली और अपने पर्स से कुछ निकाला. बाद में केतन का पासपोर्ट गायब हो गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

केतन अग्रवाल और सिया गोयल की सगाई फरवरी में हुई थी और दोनों नवंबर में राजस्थान में एक शाही शादी करने वाले थे. शादी से पहले दोनों ने 6 जून को इंडोनेशिया के बाली जाने की योजना बनाई थी. यहां उनका प्री-वेडिंग फोटोशूट होना था. इस यात्रा में उनके साथ दो लोग और भी जाने वाले थे. इनमें सिया का भाई साहिल भी शामिल था. 

कैब ड्राइवर ने क्या बताया?

यात्रा के दिन चारों लोग पुणे से एक कैब में बैठकर मुंबई एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. कैब ड्राइवर वैभव जाधव ने 'आजतक' के रिपोर्टर श्रीकृष्ण पांचाल के साथ खास बातचीत में इस यात्रा की जानकारी दी है. वैभव ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब 10 बजे पुणे से यात्रियों को पिक किया था. उनके मुताबिक, सिया ने पहले कैब में बैठने से मना कर दिया था, लेकिन उनके भाई साहिल ने उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया. 

Advertisement

इसके बाद कैब रावेत पहुंची, जहां केतन अग्रवाल उसमें सवार हुए. ड्राइवर ने बताया कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यात्रा के दौरान सिया ने उससे चाय के लिए एक फूड मॉल पर गाड़ी रोकने को कहा. करीब 10 मिनट बाद, वह गाड़ी के पास लौटी और उनसे डिग्गी खोलने को कहा. वैभव ने दावा किया कि फिर सिया ने अपने पर्स में से कुछ निकाला. इसके 15-20 मिनट बाद यात्रियों ने उसे वापस गाड़ी के पास बुलाया और मुंबई एयरपोर्ट के लिए सफर फिर से शुरू हुआ.

रास्ते में गायब हुआ पासपोर्ट

वैभव ने बताया कि उन्होंने सभी यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट पर छोड़ा. करीब दो मिनट बाद उन्हें एक कॉल आया जिसमें बताया गया कि कैब में एक छोटा बैग छूट गया है. उन्होंने कहा कि वे लगभग 200 मीटर दूर थे और उन्होंने बैग वापस लाकर दे दिया. ड्राइवर ने आगे दावा किया कि 500 ​​मीटर और गाड़ी चलाने के बाद उन्हें एक और कॉल आया जिसमें कहा गया कि केतन का पासपोर्ट कैब में ही गिर गया है.

वैभव ने कहा कि उन्होंने गाड़ी पहले ही चेक कर ली थी और उन्हें बताया कि पासपोर्ट अंदर नहीं है. फिर उन्हें एयरपोर्ट वापस आने के लिए कहा गया, जहां साहिल और केतन ने खुद कैब की तलाशी ली. उन्होंने दावा किया कि गाड़ी चेक करने के बावजूद पासपोर्ट नहीं मिला. तलाशी के बाद सभी लोग एयरपोर्ट से चले गए.

Advertisement
भाई से झगड़ती रही सिया

कैब ड्राइवर ने यह भी दावा किया कि पुणे से रावेत तक के सफर के दौरान सिया और उसके भाई साहिल के बीच बहस होती रही. यहां से केतन सफर में शामिल हो गए. उन्होंने फिर से कहा कि सिया ने उनसे डिग्गी खुलवाकर उसमें से कुछ निकाला था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वह चीज क्या थी.

केतन के पिता ने क्या बताया?

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा कि डॉक्यूमेंट के गायब होने के हालात शक के घेरे में हैं. उन्होंने कहा, 

"उन्हें 6 जून को प्री-वेडिंग शूट के लिए मुंबई से बाली जाना था. घर से निकलते समय कार में सिर्फ चार लोग थे. कार में बैठे-बैठे सभी ने अपने पासपोर्ट चेक किए और सभी पासपोर्ट, करेंसी, क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और दूसरी कीमती चीजें एक ही पाउच में रखी गई थीं. वह पाउच कार में ही था."

उन्होंने आगे कहा, 

“एयरपोर्ट पहुंचने पर केतन को छोड़कर बाकी सबके पास पासपोर्ट थे. सिर्फ केतन का पासपोर्ट चोरी हो गया. इस वजह से वह जा नहीं सका और उसे एयरपोर्ट से ही वापस लौटना पड़ा.”

ये भी पढ़ें: प्यार, पैसा या कत्ल की कोई और साजिश? पुणे पुलिस ने खोला केतन हत्याकांड का राज़

‘पासपोर्ट का गायब होना साजिश’

इससे पहले, पुणे (ग्रामीण) पुलिस ने यह भी कहा था कि केतन की मंगेतर सिया गोयल ने कथित तौर पर उनका पासपोर्ट चुराकर नष्ट कर दिया था, जिससे वे बाली नहीं जा सके. यह कोई अलग-थलग घटना नहीं थी, बल्कि एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी, जिसका अंत आखिरकार केतन की लोहागढ़ किले में मौत के साथ हुआ.

वीडियो: Ketan Murder Case: सिया को क्राइम पर पुलिस क्यों ले गई?

Advertisement